RANCHI : फाइलों के बीच मिला सांप मचा हड़कंप, स्नैक कैचर ने पकड़ा


Publish Date: Thu, 21 Aug 2025 10:21 AM (IST)


 

रांची : धुर्वा स्थित झारखंड सचिवालय (प्रोजेक्ट भवन) में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब परिवहन विभाग के दूसरे तल पर सरकारी फाइलों के बीच अचानक एक सांप दिखाई दिया। घटना दिन का कामकाज समाप्त होने से ठीक पहले हुई, जिससे कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग के कर्मचारी अपने दस्तावेज समेट रहे थे, तभी एक कर्मचारी की नजर फाइलों के ढेर के बीच रेंगते हुए सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते खबर पूरे सचिवालय परिसर में आग की तरह फैल गई। कई कर्मचारी अपने-अपने कक्ष छोड़कर बाहर निकल आए, वहीं कुछ लोग उत्सुकता से सांप को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए।

डर और हड़कंप के माहौल को देखते हुए तुरंत वन विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद एक स्नेक कैचर को मौके पर बुलाया गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद स्नेक कैचर ने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इस दौरान सचिवालय परिसर में दहशत का माहौल बना रहा और कई कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। कर्मचारियों ने आश्चर्य जताया कि इतने सुरक्षित और संरक्षित माने जाने वाले सचिवालय भवन में सांप आखिर कैसे पहुंच गया। इस घटना ने मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन की सुरक्षा और रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।हालांकि, वन विभाग और स्नेक कैचर की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर काबू पा लिया गया। सांप को पकड़ने के बाद सचिवालय परिसर में सामान्य स्थिति बहाल हो गई और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.