RANCHI : भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता... शूटर अमन गिरफ्तार....


Publish Date: Fri, 11 Apr 2025 09:35 AM (IST)


 

रांची : बीजेपी नेता अनिल टाइगर उर्फ अनिल महतो हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुरुवार को शूटर अमन को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद अब तक मामले में कुल दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इससे पहले हत्याकांड के दिन ही पुलिस ने रोहित नामक एक शूटर को गिरफ्तार कर चुकी है. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि उसकी निशानदेही पर ही आरोपी अमन की अरेस्टिंग हुई है।


अनिल टाइगर हत्याकांड को सुलझाने के लिए डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने एसआईटी का गठन किया था. एसएसपी द्वारा गठित एसएसपी ने टेक्निकल सेल समेत पूर्व में गिरफ्तार दूसरे आरोपी की मदद से शूटर अमन को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि तीन अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की सूचना है. लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इससे पहले गिरफ्तार शूटर रोहित ने पुलिस की पूछताछ में इसका कनेक्शन लोहरदगा के कुडू बस स्टैंड में हुए हत्याकांड से जोड़ दिया था।

बीजेपी के प्रतिनिधि मंडल ने अनिल टाइगर हत्याकांड मामले का खुलासा करने की मांग को लेकर डीजीपी से मुलाकात की थी. इसे लेकर प्रतिनिधिमंडल ने रांची के विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन भी सौंपा था. इस दौरान विधायक ने कहा था कि रांची जिले में दिन-दहाड़े हत्या, चोरी-डकैती और दुष्कर्म की कई घटनाएं हुई हैं. भाजपा नेता अनिल महतो की हत्या के बाद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. उन्होंने डीजीपी के सामने भूपल साहू हत्याकांड का मामला भी रखा. जिस पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी मामले का खुलासा जल्द करने की बात कही।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.