Publish Date: Thu, 31 Oct 2024 10:05 AM (IST)
जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का लोगों से मिलकर समर्थन और आशीर्वाद लेने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न इलाकों में जाकर नागरिकों से मुलाकात की और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोगों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फ़ॉर लोकल' अभियान को सशक्त बनाने के लिए सभी अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों का उपयोग करें। विशेष रूप से कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीयों का उपयोग कर इस दीपावली को न केवल खास बनाएं, बल्कि समाज के गरीब वर्गों के जीवन में भी उजियारा लाएं।
पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस के शिवनगर, कंचन नगर, मनीफीट और ईस्टप्लांट बस्ती में घर-घर जाकर लोगों का समर्थन हासिल किया। उन्होंने सीतारामडेरा और बारीडीह के कई इलाकों में भी लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके ठोस समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान महिलाओं ने विशेष रूप से स्वागत कर पदयात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समर्थन जताया।
इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह बंटी, सुरेन्द्र मिश्रा, कैलाश पति मिश्रा और लक्ष्मी यादव व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया। पूर्णिमा साहू ने लोगों से अपील किया कि चुनाव में भाजपा के 'कमल' के निशान को चुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें और झारखंड में सुशासन और जनसेवा को समर्पित विकासोन्मुखी भाजपा सरकार बनाएं।
इसी बीच, भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा के पक्ष में मजबूती से समर्थन का निर्णय लिया गया। बारीडीह वर्कर्स फ्लैट के बूथ संख्या 90 में बूथ अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.