Publish Date: Wed, 02 Oct 2024 08:03 AM (IST)
जमशेदपुर : मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने उपायुक्त कार्यालय पर लंबित विकास योजनाओं और विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया. धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कांग्रेसी नेता डॉ. अजय कुमार पर जमकर जुबानी प्रहार किया. इस धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में जनता दल (यू) और भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल थे. श्री राय ने अपने भाषण में कहा कि उन्होंने मात्र तीन साल में 155 करोड़ रुपये की योजनाओं को लागू करवाया. इसके बावजूद अभी भी करीब 30 करोड़ की योजनाएं ऐसी हैं. जिनका पूरा पैसा जिला में आ जाने के बाद भी काम प्रारंभ शुरु नहीं हो पाया है. उन योजनाओं के लिए जब हम लोगों ने धरना-प्रदर्शन की सूचना दी तो उपायुक्त सक्रिय हुए और उन्होंने बाकायदा लिखित में जानना चाहा है कि अब तक योजनाएं क्यों नहीं लागू हुई।
डॉ. अजय मुझसे बेरोजगारी के सवाल पूछ रहे हैं... क्यों सरकार तो उनकी है..
सरयू राय ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार मुझसे पूछ रहे हैं कि मैंने रोजगार नहीं दिया. सरकार डॉ. अजय कुमार की पार्टी चला रही है और इस तरह के सवाल वो मुझसे पूछ रहे हैं। इसी तरह मालिकाना हक का मामला है। वह मुझसे सवाल पूछ रहे हैं कि उसे क्यों नहीं लागू करवाया. उन्हें पता ही नहीं कि मालिकाना हक के मामले में मैंने विधानसभा में चार बार प्रस्ताव रखा लेकिन राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार ही नहीं किया. उन्हें कोई जानकारी है ही नहीं. बस सवाल पूछना है, इसलिए सवाल पूछते रहते हैं. श्री राय ने कहा कि डॉ. अजय कुमार को पूछना चाहिए बन्ना गुप्ता से कि मंत्री रहते आपके क्षेत्र में एमजीएम अस्पताल की स्थिति क्यों नहीं सुधरी।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.