Publish Date: Mon, 21 Oct 2024 12:16 PM (IST)
जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के हुए चुनाव में मनोज सिंह नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए. इसके अलावा महासचिव पद पर विनय पूर्ति व कोषाध्यक्ष के रूप में अजय महतो चुने गए. सर्किट हाउस एरिया स्थित निर्मल भवन में बैलेट पेपर से हुए चुनाव में मनोज सिंह भारी मतों से विजयी हुए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल को लगभग 40 मतों से हरा दिया. वहीं महासचिव विनय पूर्ती ने निवर्तमान महासचिव अंजनी पांडेय को 47 मतों से हराया एवं कोषाध्यक्ष अजय महतो ने निवर्तमान कोषाध्यक्ष विद्यासागर सिंह को करीब 44 मतों से शिकस्त दी. शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने दंडाधिकारी व पुलिस की प्रतिनियुक्ति की थी।
सुबह मतदान की शुरुआत चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह की देखरेख तथा प्रत्याशियों की मौजूदगी में शुरु हुई, जो तय समय के अनुसार अपराह्न 4 बजे संपन्न हुआ. इसके बाद आंकड़ा मिलान के पश्चात मतगणना का कार्य आरंभ हुआ. चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने इसमें अपनी महती भूमिका निभाई. सदस्यों में आनंद कुमार, देवानंद सिंह, अरुण सिंह, अरिंदम सिन्हा, कुमुद जेनामुनी, अजय शंकर व शशिभूषण शामिल थे.
कुल 178 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया. हालांकि अध्यक्ष पद के लिये मतदान में दो बैलेट पेपर तकनिकी कारणों से अवैध करार दिया गया. इस तरह अध्यक्ष पद हेतु 176 मत वैध पाये गये. अध्यक्ष पद के लिये तीन सदस्य चुनावी मैदान में थे, जिनमें निर्वतमान अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल, मनोज सिंह व संदीप सावर्ण थे. इसमें मनोज सिंह को 100, प्रशांत सिंह पुतुल को 60 तथा संदीप सावर्ण को 16 मत मिले. समिति ने इसमें मनोज सिंह को 40 मतों से विजयी घोषित किया. महासचिव पद के लिये तीन सदस्य, निवर्तमान महासचिव अंजनी पांडेय, विनय पूर्ति व कान्हाई हेंब्रम थे. इस पद हेतु कुल 178 वोट पड़े थे, जिसमें एक वोट रद्द कर दिया गया. इसमें विनय पूर्ति को 96, अंजनी पांडेय को 47 तथा कान्हाई हेंब्रम को 34 मत मिले. इस तरह समिति ने विनय पूर्ति को 49 मतों से विजयी घोषित किया।
कोषाध्यक्ष पद के लिये भी तीन सदस्य चुनावी मैदान में थे. इसमें निवर्तमान कोषाध्यक्ष विद्यासागर सिंह, अजय महतो व अभिषेक पीयूष थे. इसमें भी 178 वोट पड़े थे, जिसमें एक वोट रद्द कर दिया गया. कुल मतों में अजय महतो को 89, विद्यासागर सिंह को 45 तथा अभिषेक पीयूष को 43 मत मिले. अंत में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने बारी-बारी से विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. काफी शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ, जिसके लिये चुनाव संचालन समिति ने सदस्यों के साथ-साथ जिला प्रशासन का भी आभार जताया।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.