POSCO ACT : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी एएसआई को 20 साल की सजा, ₹55 हजार जुर्माना, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Fri, 26 Sep 2025 10:40 AM (IST)


 

जमशेदपुर : पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने गुरुवार को पड़ोस की 13 वर्षीय नाबालिग का एक साल तक दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त एएसआइ नीरज कुमार खोसला को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नहीं देने पर एक साल की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। अदालत ने निलंबित एएसआइ को उक्त आरोप में मंगलवार को दोषी ठहराया था। अभियुक्त बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। अभियुक्त को मामले में पुलिस ने 17 नवंबर 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में ही है। गिरफ्तारी के समय वह पीसीआर 28 में तैनात था। झारखंड हाई कोर्ट ने भी अभियुक्त को जमानत देने से इन्कार किया था। घटना को लेकर महिला थाना में 14 नवंबर 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

आरोप है कि 15 अगस्त 2022 की रात नाबालिग घर पर अकेली थी, तभी पड़ोस में रहने वाला नीरज खोसला उसे अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। उसने पीड़िता की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और अगस्त 2022 से 2023 तक लगातार शोषण करता रहा। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची को पेट दर्द की शिकायत हुई। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.