मानगो में बदलेगा सियासी समीकरण! वार्ड 26 से जीएम रजा उर्फ बबलू ठोकेंगे ताल, पार्षद चुनाव में उतरने का ऐलान


Publish Date: Sun, 01 Feb 2026 12:18 PM (IST)


 

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। मानगो अजदबस्ती निवासी, जमीनी संघर्षों के लिए पहचाने जाने वाले जीएम रजा उर्फ बबलू ने वार्ड नंबर 26 से पार्षद का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके मैदान में उतरते ही इलाके की राजनीति में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।

स्थानीय लोगों के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले जीएम रजा उर्फ बबलू को युवा, बुजुर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वर्षों से मानगो की मूलभूत समस्याओं—जैसे सड़क, नाली, पानी, बिजली, शिक्षा और साफ-सफाई—को लेकर मुखर रहने वाले बबलू अब इन मुद्दों को सीधे नगर निगम तक पहुंचाने के इरादे से चुनावी रण में कूद पड़े हैं।

बबलू का कहना है कि.....

> “वार्ड 26 की जनता अब बदलाव चाहती है। विकास सिर्फ कागजों में नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए। अगर जनता ने मौका दिया तो वार्ड को एक नई पहचान देंगे।”



उनके चुनाव लड़ने की खबर फैलते ही वार्ड 26 में चर्चाओं का बाजार गर्म है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो जीएम रजा उर्फ बबलू की दावेदारी ने कई समीकरण बिगाड़ दिए हैं और आने वाले दिनों में मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता का भरोसा किस पर जाता है, लेकिन इतना तय है कि मानगो नगर निगम के वार्ड 26 में इस बार चुनाव आसान नहीं होने वाला।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.