Publish Date: Sun, 18 May 2025 18:50 PM (IST)
जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक स्थित पेट्रोल पंप में 6 मई को दिन-दहाड़े हुई 25 हजार रुपये की लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।
एसएसपी किशोर कौशल ने आज एक प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले के उद्भेदन के लिए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग को विशेष रूप से तैनात किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपाली डांगोडीह निवासी जला फिरोज उर्फ फिरोज अंसारी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि इस वारदात में सारीक साह उर्फ घेघा और अफजल अंसारी भी शामिल थे। फिरोज की निशानदेही पर पुलिस ने उसके पास से हथियार और जिंदा गोली बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, इसी गैंग ने ओडिशा की एक शराब दुकान में भी 65 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। इस घटना में भी आरोपी लूट की रकम दुकान पर ही छोड़कर फरार हो गए थे, जिससे उनका तरीका और पहचान उजागर हुई. गिरफ्तार जला फिरोज के खिलाफ चांडिल थाना में छह और ओडिशा व छत्तीसगढ़ में एक-एक मामला दर्ज है। ये सभी मामले आर्म्स एक्ट और लूट से संबंधित हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि उजागर होती है।
इस कार्रवाई में मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, जादूगोड़ा इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू, एसआई अजीत कुमार मुंडा, सहदेव सिंह, कुंदन कुमार वर्मा, आरक्षी अजय कालिंदी और मंगल कालिंदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे गैंग को पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.