Publish Date: Thu, 03 Jul 2025 09:03 AM (IST)
जमशेदपुर : चाकुलिया पुराना बाजार निवासी स्वर्ण व्यवसायी अरुण नंदी उर्फ खोकन नंदी से हुई डेढ़ किलो सोने की लूट मामले में पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया, जहां पश्चिम बंगाल के जामबनी थाना से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे हुए सोने, बाइक, एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.
लूट का मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं. इसकी गिरफ्तारी के लिए कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस को आशंका है कि वह पश्चिम बंगाल में ही कहीं छिपा हुआ है. पुलिस ने गिरफ्तार दो अपराधियों को बुधवार को जेल भेज दिया है।
बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि लूट की वारदात के बाद एसएसपी के निर्देशानुसार छापेमारी दल का गठन किया गया, जहां पश्चिम बंगाल के जामबनी थाना में चेकिंग देखकर बाइक सवार तीनों अपराधी इधर उधर भागने लगे. तभी दौड़ाकर तीन में से दो अपराधियों को पकड़ा गया. अभी एक फरार है. लूट में शामिल तीनों अपराधियों के ऊपर कई केस हैं. गिरफ्तार आरोपी रफीक के ऊपर 17 केस हैं. रफीक जमशेदपुर से सटे तामुलिया में किराए के मकान में रहता है. निरंजन पर सात केस हैं. वह जमशेदपुर के बागबेड़ा का है. तीसरा फरार आरोपी भी शातिर है. उस पर कई केस हैं. पुलिस ने बताया कि इन तीनों ने चाकुलिया जाकर घटना को कैसे अंजाम दिया इसकी जांच चल रही है।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.