आदित्यपुर टोल ब्रिज पर मारपीट मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल


Publish Date: Wed, 30 Jul 2025 09:32 AM (IST)


 

जमशेदपुर : बीते 25 जुलाई को आदित्यपुर टोल ब्रिज पर वीआईपी लेन से जबरन गुजरने की कोशिश के दौरान सिक्योरिटी गार्ड पर किए गए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम कुमार, सुजल कुमार, साहिल यादव, सचिन प्रसाद एवं एक अन्य साहिल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (नंबर JH05Z5828) भी बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को अपराह्न लगभग 3:45 बजे एक स्विफ्ट कार में सवार छह युवक आदित्यपुर टोल ब्रिज के वीआईपी लेन से जबरन गुजरने का प्रयास कर रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड द्वारा वीआईपी पास की मांग किए जाने पर आरोपी आक्रोशित हो उठे और उन्होंने हॉकी स्टिक व बेसबॉल बैट से गार्ड पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सरायकेला समीर कुमार संवैया के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025


BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल

  28 Jun 2025


BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!

  20 Jun 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.