देवराज हत्याकांड में पुलिस ने हथियार समेत 8 अभियुक्त को किया गिरफ्तार


Publish Date: Wed, 16 Oct 2024 18:00 PM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर में विजयदशमी की रात कदमा निवासी देवराज पिल्ले की हत्या मामले में पुलिस ने आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बाइक, एक स्कूटी व चाकू बरामद हुआ है. पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि 13 अक्टूबर की रात में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान मोटरसाइकिल में सवार युवकों द्वारा चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने की सूचना प्राप्त हुई थी. उक्त युवकों ने कदमा उलियान के रहने 21 वर्षीय वाले देवराज पिल्ले की चाकू मार कर हत्या कर दी थी. उसी रात मेला देखकर घर जा रहे एक व्यक्ति पर भी चाकू से हमला किया गया था, जिससे वह घायल हो गया था. इस मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग कांड दर्ज कर जांच शुरू की और घटना को अंजाम देने वाले सभी आठ युवकों को गिरफ्तार कर लिया. एसएसपी ने बताया कि मृतक अपने दोस्तों के साथ पूजा घूमने निकला था. इस दौरान आरोपियों से उनका झगड़ा हो गया और सभी ने मिलकर देवराज को घेरकर मौत के घाट उतार दिया

इन्हें किया गया गिरफ्तार

पकड़े गए अभियुक्तों में बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गुरुद्वारा बस्ती का रहने वाला मनमीत सिंह गुजराल उर्फ अनमोल उर्फ जोरावर सिंह, ओल्ड रानीकुदर का यश सोनकर उर्फ चीकू, रानीकुदर रोड नंबर 2 का अभय कुमार यादव उर्फ़ टुनटुन यादव, आरुष लाल, बिष्टुपुर साउथ पार्क का प्रतिक कुमार, गुरुद्वारा बस्ती का ही अमृत सिंह उर्फ टिड्डा, बिष्टुपुर क्यू रोड का अनमोल लाल और जोयदीप नायक उर्फ जोजो शामिल है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.