आजादनगर में गंदगी और बदहाल सड़कों का अंबार, विधायक सरयू राय ने खोली नगर निगम की पोल


Publish Date: Sun, 14 Dec 2025 19:30 PM (IST)


 

*सफ़ाई ठेकेदार सिर्फ़ लीपा पोती कर रहे , डोर-टू-डोर कचड़ा उठाव बंद होने पर विधायक नाराज़*

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को आजादनगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर नगर निगम की साफ़-सफ़ाई व्यवस्था की पोल खोल दी। आज़ादनगर विधायक प्रतिनिधि निसार अहमद की अगुवाई में दौरा किया गया। भाजपा आज़ादनगर मंडल अध्यक्ष फ़ातिमा शाहीन प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

दौरे में शुरुआत में ही नगर निगम कार्यालय से मात्र 10 कदम दूर ही गांधी मैदान मानगो में गंदगी का अंबार पाया गया। रोड नंबर 6 स्थित फुटबॉल मैदान में कचड़ा जमा है, जिसे वहीं जलाया जा रहा है। रोड नंबर 9 में नाली सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता मिला। बाग़नशाशी मुर्दा मैदान की स्थिति और भी बदतर पाई गई, जहां पूरा मैदान डंपिंग यार्ड में तब्दील हो चुका है।

*नालियां जाम, मोहल्ले नारकीय*

निरीक्षण के दौरान ग़रीब कॉलोनी इमामबाड़ा के पास कचड़े के ढेर मिले। ओल्ड पुरुलिया रोड ग़रीब कॉलोनी में दुकानों के सामने नाली के कलवत को सफ़ाई के नाम पर तोड़ दिया गया, लेकिन तीन माह बाद भी उसका निर्माण नहीं हुआ। ओल्ड पुरुलिया रोड 5 नंबर में नईम स्टोर के सामने कचड़ा और नाली में जमा गंदगी के कारण नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। ओल्ड पुरुलिया रोड हड्डी गोदाम के नीचे बस्ती में नाली के अभाव में गंदा पानी खुले में बहता मिला।

ओल्ड पुरुलिया रोड गणगौर के सामने की सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जहां लगभग 400 फीट सड़क के नए सिरे से निर्माण की जरूरत है।

मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि वे मानगो नगर निगम के आयुक्त से बात कर साफ़-सफ़ाई ठेका लेने वाली एजेंसियों का भुगतान रोकने को कहेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक दबाव बनाया जाता है तब तक काम होता है, उसके बाद ठेकेदार फिर ढीला रवैया अपना लेते हैं।

*डोर-टू-डोर बंद कचड़ा उठाव पूरी तरह बंद मिलने पर कड़ी नाराज़गी जताई*

विधायक ने डोर-टू-डोर कचड़ा उठाव पूरी तरह बंद मिलने पर कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि अगर डोर-टू-डोर कचड़ा उठाव हो ही नहीं रहा है तो संबंधित एजेंसी को तुरंत हटाया जाए और बिल में कटौती कर भुगतान किया जाए।

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि पश्चिम पप्पू सिंह, विधायक प्रतिनिधि उलीडीह संतोष भगत, जेडीयू उलीडीह मंडल अध्यक्ष परवीन सिंह, मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.