गर्व का क्षण : जमशेदपुर की बेटी स्नेहा कुमारी ने थाईलैंड में रचा इतिहास, भारत को दिलाई दो स्वर्ण पदक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने किया गर्मजोशी से स्वागत


Publish Date: Mon, 21 Jul 2025 12:36 PM (IST)


 

गर्व का क्षण : जमशेदपुर की बेटी स्नेहा कुमारी ने थाईलैंड में रचा इतिहास, भारत को दिलाई दो स्वर्ण पदक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने किया गर्मजोशी से स्वागत

जमशेदपुर : खेल के क्षेत्र में भारत ने एक और स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। झारखंड की बेटी और जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र की निवासी स्नेहा कुमारी, पिता श्री कामेश्वर ठाकुर की सुपुत्री, ने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं इनक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में दो स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि झारखंड और लौहनगरी जमशेदपुर का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

स्नेहा के आज टाटानगर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर स्टेशन परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा – “भारत माता की जय”, “नारी शक्ति जिंदाबाद”, और “झारखंड की शान - स्नेहा कुमारी” जैसे उद्घोषों से माहौल गर्व से भर गया।

इस अवसर पर नीतीश कुशवाहा ने कहा कि “स्नेहा की यह जीत केवल पदकों की नहीं, बल्कि नारीशक्ति, आत्मविश्वास और कठोर परिश्रम की जीत है। वह उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा हैं जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखती हैं और उन्हें साकार करने का साहस रखती हैं।”

स्वागत समारोह में स्नेहा को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। उनके सम्मान में स्थानीय युवा, खेलप्रेमी, सामाजिक संगठन और मीडिया प्रतिनिधियों ने खुलकर भाग लिया।


स्नेहा कुमारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “यह सम्मान मेरा नहीं, हर उस बेटी का है जो खुद पर विश्वास रखती है। मेरा सपना है कि झारखंड की और भी बेटियाँ अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करें। मैं इस समर्थन और स्नेह के लिए पूरे जमशेदपुर की आभारी हूँ।” यह उपलब्धि झारखंड की युवा पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी और राज्य के अंदर खेल संरचना को मजबूत करने का संदेश भी देगी. हम सभी स्नेहा कुमारी को इस ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025


BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल

  28 Jun 2025


BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!

  20 Jun 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.