OPERATION-SINDOOR : आखिर क्यों रखा गया है इस मिशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’?, जवाब आपके आंखों में आंसू भर देगा, नाम में छिपा है दर्द और प्रतिकार


Publish Date: Wed, 07 May 2025 09:25 AM (IST)


 

पहलगाम की शहादत का प्रतिशोध, भारत ने पाक में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों पर बरसाए बम।जब दुश्मन ने महिलाओं के सिंदूर को निशाना बनाया, तब भारत ने उसी सिंदूर के नाम पर लिया खून का बदला...




जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकवादी हमले में 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक की दर्दनाक हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया। लेकिन इस बार भारत ने चुप्पी नहीं साधी, बल्कि सीधा और सटीक जवाब दिया – पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में छिपे 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके।

नाम में छिपा है दर्द और प्रतिकार – ‘सिंदूर’
इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ यूं ही नहीं रखा गया। दरअसल, जब आतंकी बैसरन में हमला करने पहुंचे, उन्होंने किसी महिला की जान तो नहीं ली, लेकिन उनका मकसद महिलाओं का सिंदूर मिटाना था – यानी उनके जीवन, उनके सम्मान और उनके अधिकार को रौंदना।


भारत ने इस चुनौती का जवाब उसी प्रतीक से दिया जिसे आतंकियों ने अपवित्र करने की कोशिश की थी – सिंदूर।

एक्शन सीमित, निशाना स्पष्ट: आतंक के खिलाफ युद्ध......


भारतीय सेना ने इस अभियान को बेहद सटीक, सीमित और रणनीतिक तरीके से अंजाम दिया। पाकिस्तान की सैन्य चौकियों या आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। केवल आतंकियों के ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाकर यह संदेश दिया गया – भारत अब हर शहादत का हिसाब रखेगा।

पूरी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत.....


इस ऑपरेशन में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ, और न ही कोई असैन्य ठिकाना प्रभावित हुआ। भारत ने अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत आतंक को लक्ष्य बनाया, न कि किसी राष्ट्र को। फिर भी पाकिस्तान में घबराहट साफ झलकी – कई आतंकी शिविर खाली कराए गए और सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

तीसरी बड़ी कार्रवाई : बदल चुका है भारत.....


2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट एयरस्ट्राइक, और अब 2025 में ऑपरेशन सिंदूर – भारत की यह तीसरी बड़ी जवाबी कार्रवाई है, जो यह दिखाती है कि अब भारत केवल वार्ताओं पर नहीं, सीधी जवाबी कार्रवाई में यकीन रखता है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ मिशन नहीं, एक प्रतीक है.....

यह ऑपरेशन भारत की नारी शक्ति, सम्मान और अस्मिता की रक्षा का प्रतीक बन चुका है। यह स्पष्ट संदेश है – अब यदि कोई महिला के सिंदूर की ओर भी देखेगा, तो भारत उसका नामोनिशान मिटा देगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.