Publish Date: Sat, 09 Nov 2024 17:15 PM (IST)
छायानगर भुइंयाडीह, काशीडीह, बारीडीह और सीतारामडेरा में जनसंपर्क अभियान
युवाओं और बुजुर्गों के साथ महिला वोटरों ने भी साथ का दिलाया भरोसा
जमशेदपुर : पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह ने जनसंपर्क अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. शनिवार सुबह से ही वह लगातार जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बारीडीह, छायानगर भुइंयाडीह, काशीडीह, सीतारमाडेरा, चंडीनगर और टेलको समेत कई इलाकों में जनसंपर्क कर लोगों से गैस चूल्हा छाप पर वोट करने की अपील की. इस दौरान युवाओं और बुजुर्गों के साथ-साथ महिला मतदाताओं में भी काफी उत्साह नजर आया और लोगों ने बढ़-चढ़कर उन्हें वोट करने का भरपूर भरोसा दिलाया. लोगों से मिल रहे जनसमर्थन, प्यार और भरोसे से शिव शंकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।
जनसंपर्क सह पदयात्रा के दौरान शिव शंकर सिंह ने लोगों से अपनी बात रखते हुए कहा कि वह बेहद साधारण तरीके से और हमेशा लोगों के बीच ही रहने वाले एक आम आदमी हैं, वह कोई नेता नहीं हैं बल्कि आम लोग हैं जो केवल जमशेदपुर पूर्वी की जनता के भारी दबाब में चुनाव मैदान में खड़े हैं इसलिए उनके पास अपने चुनाव प्रचार के लिए कोई बड़ा नेता नहीं है और न ही कोई स्टाप प्रचारक है. केवल जमशेदपुर पूर्वी की जनता का साथ है, जो उन्हें पिछले 30 सालों से मिल रहा है और इस बार भी 13 नवंबर को वोट के रूप में मिलने का पूरा भरोसा है. इसलिए वह बार बार कह रहे हैं कि यह चुनाव जमशेदपुर पूर्वी की जनता लड़ रही है और वह एक बार फिर से 23 नवंबर को इतिहास रचेगी।
*मुद्दों पर बात करने से क्यों बच रहे हैं*
भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधते हुए शिव शंकर सिंह ने कहा कि आज जमशेदपुर पूर्वी की जनता को अपनी समस्याओं का हल चाहिए, मुद्दों पर बात करने वाले और उनका समाधान करने वाले का भरोसा चाहिए न कि बड़े- बड़े स्टार प्रचारकों के चेहरे, जो पांच सालों में केवल एक बार दिखते हैं. इस बार के चुनाव में यहां की जनता 30 सालों से मुद्दों और समस्याओं को लटकाए रख धोखा देने वालों को पहचान चुकी है. इसलिए जमशेदपुर पूर्वी की जनता इस बार चेहरे पर नहीं बल्कि काम के आधार पर, अपने बीच हमेशा रहने वाले और मुश्किलों में साथ खड़े होने वाले चेहरे को देखर वोट करेगी।
BIHAR-BREAKING : ऑर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ डांस कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या..
05 Feb 2025
आश्चर्यजनक : पहले से ही 6 बच्चे की मां... अब गर्भाशय में 13 बच्चे पलने की बात सामने... पढ़े पूरी खबर
05 Feb 2025
ससुर ने लौटा दी बारात...चोली के पीछे क्या है... गाने पर दूल्हा को डांस करना पड़ा महंगा...
04 Feb 2025
BIG-BREAKING : देवघर से लौट रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार... 2 की मौत.... 2 की हालत गंभीर....
02 Feb 2025
उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा.... पढ़े पूरी खबर
01 Feb 2025
BREAKING : गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से लौट बच्चों से भरी.. स्कूली आटो हुई दुर्घटनाग्रस्त... कई बच्चें घायल...
26 Jan 2025
BIG-BREAKING : सेना का बयान... तीन अलग अलग आतंकवाद विरोधी अभियान... 30 आतंकवादी ढेर...
26 Jan 2025
JIO के करोड़ों यूजर्स को फिर लगा जोरदार झटका... पढ़े क्या है पूरी खबर
22 Jan 2025
JAMSHEDPUR : कीताडीह में 15 लाख के गहने व 50 हजार नगदी की चोरी... दहशत में पूरा परिवार... जांच में जुटी पुलिस....
20 Jan 2025
BREAKING : महाकुंभ में कई टेंटों में लगा भीषण आग... मचा अफरा तफरी
19 Jan 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.