Publish Date: Fri, 11 Apr 2025 16:13 PM (IST)
जमशेदपुर : जिले के पटमदा प्रखंड स्थित ठनठनी घाटी में भारी वाहन चालकों की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई. दोपहर एक तेज रफ्तार गिट्टी लोडेड हाइवा ने सड़क पार कर रहे छह पशुओं को बेरहमी से रौंद दिया। हादसे में चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बैल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बामनी टोला महुलडीह निवासी पशुपालक जितेन सोरेन अपने पशुओं को चराने के बाद सड़क पार करवा रहे थे, तभी अचानक तेज गति से आ रही हाइवा ने नियंत्रण खोते हुए पशुओं को कुचल दिया। हादसे के बाद हाइवा सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में वाहन का खलासी गंभीर रूप से घायल हुआ है, वहीं चालक मौके से फरार हो गया. जितेन सोरेन ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से मुआवजे की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ठनठनी घाटी में भारी वाहनों की तेज रफ्तार आम बात है, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। अब सवाल उठता है – क्या भारी वाहन चालकों की लापरवाही पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन जागेगा? सम्बंधित विभाग और प्रशासन को चाहिए कि इस घटना को चेतावनी के रूप में लें और भारी वाहनों की गति तथा सुरक्षा मानकों को लेकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.