माह-ए-रमज़ान : भारत में रमज़ान का पाक महीना शुरू.....आज से रोजा रखेंगे करेंगे इबादत... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sun, 02 Mar 2025 09:47 AM (IST)


 

नई दिल्ली : रमजान का पाक महीना चांद नजर आते ही शुरू हो गया है. भारत में अब आज से रोजा रखा जाएगा. इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना रमजान, शाबान के बाद आता है. मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए इसका बेहद आध्यात्मिक महत्व है. रमजान के पवित्र महीने के दौरान 29-30 दिनों तक रोजा रखा जाता है. रमजान के इस पाक महीने पर लोग रोजा रखने के साथ-साथ इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी भी मांगते हैं. रमजान का पाक साफ़ माह शुरू हो गया है कल से मुस्लिम समाज के लोग रोजाना 29-30 दिनों तक रोजा रखते है।


इस पाक मौके कहते है कि इसी दिन से इस्लाम धर्म मे रमजान का महीना बहुत ही पाक महीना माना जाता है. पूरे महीने रोजे रखे जाते हैं और खुदा की इबादत की जाती है. चांद दिखने के साथ ही रमजान का महीना शुरू हो जाता है. रमजान में हर दिन सहरी और इफ्तार का विशेष महत्व होता है. भारत में 02 मार्च से रमजान का पवित्र महीना आरंभ हो रहा है, इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को बहुत ही पवित्र और खास माना जाता, रमजान के पूरे महीने में मुस्लिम धर्म के लोग खुदा की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं।


इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान साल का नौवां महीना होता है, रमजान के पूरे महीने के दिनों में लोग हर दिन रोजा रखते हैं और इस्लामी कलेंडर के दसवें महीने शव्वाल का चांद दिखाई देने पर शव्वाल की एक तारीख को खुदा का शुक्रिया करते हुए ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है. लोग सुबह सुबह नए नए कपड़े पहन कर खुशबू लगा कर ईदगाह में ईद की नमाज़ पढ़ने जाते हैं और ईद की नमाज़ के बाद एक दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद देते हैं।


इस्लाम धर्म के अनुसार भारत में रमजान का महीना किस दिन से शुरू होगा यह चांद दिखाई देने के बाद ही तय होता है आम तौर पर जिस दिन सऊदी अरब के मक्का मदीना में चांद दिखाई देता है उसके अगले दिन भारत में चांद दिखाई देता है भारत और सऊदी अरब में चांद की तारीखों में एक दिन का अंतर आम तौर पर रहता है लेकिन कभी कभी दोनो जगह एक साथ भी चांद दिखाई दे जाता है. जिस जगह चांद जिस दिन दिखाई देता है वहां रमजान का पवित्र महीना उसी दिन से शुरू हो जाता है।



रमजान की विशेषता.....

रमज़ान में दुआ है कि अल्लाह आपका दिल नूर से रोशन करे और हर कदम में सफलता दे।

इस रमजान की रातों की तहरीक आपके दिल को सुकून और तस्फी लाए. रमज़ान मुबारक।


अल्लाह आपके इस रमज़ान के रोजे कबूल करे और आपके जीवन में नई उम्मीदें जगाए।


रमजान का ये मुबारक महीना आपकी ज़िंदगी को और बेहतर बनाए. अल्लाह आपकी दुआओं को सुनें।


रमजान के इस पवित्र महीने में अल्लाह आपको अपनी रहमत से नवाजे और आपके सभी सपने सच करे।


इस रमज़ान में आपकी हर ख्वाहिश पूरी हो और आपके दिल को सुकून मिले।


अल्लाह इस रमज़ान में आपके परिवार पर अपनी विशेष मेहरबानी करे रमजान की पवित्रता आपके दिल को शांति और खुशियों से भर दे।

अल्लाह आपको हमेशा अपनी रहमतों से घेरे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.