Publish Date: Thu, 01 Jan 2026 09:10 AM (IST)
जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा आयोजित मीडिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। इस प्रतिष्ठित मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज़ कीनन स्टेडियम, जमशेदपुर में किया जाएगा। टूर्नामेंट 2 फरवरी से 8 फरवरी और 12 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें शहर एवं अंचल के मीडिया कर्मी बल्ले और बॉल के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और महासचिव बिनय पूर्ति कोषाध्यक्ष अजय महतो ने बताया कि आयोजन समिति और खेल अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि प्रतियोगिता सफल एवं सुचारू रूप से संचालित हो सके। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी, साथ ही कई प्रदर्शनी मैच भी आयोजित किए जाएंगे। सभी मैच डियूज़ बॉल से खेले जाएंगे, जिससे प्रतिस्पर्धा में एक संतुलित खेल देखने को मिलेगा।
प्रेस क्लब के पिछले मीडिया कप क्रिकेट आयोजन ने भी जमशेदपुर में पत्रकारों के बीच खेल की भावना को बढ़ावा दिया है, जहां विभिन्न टीमें शानदार मुकाबले खेल चुकी हैं। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य पत्रकारों को दैनिक कामकाज की भागदौड़ से अलग होकर खेल के माध्यम से मनोरंजन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करना है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.