MEDIA CUP 2026 : मीडिया कप क्रिकेट का हुआ शानदार आगाज़, हुडको एकादश ने डिमना को 8 विकेट से रौंदा


Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 10:58 AM (IST)


 

जमशेदपुर : कीनन स्टेडियम में सोमवार से मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में हुडको एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए िडमना एकादश को आठ विकेट से शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए िडमना एकादश ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट पर 108 रन बनाए। टीम की ओर से अमजद ने 21 गेंदों पर ताबड़तोड़ 32 रन, जबकि शेखर ने 29 गेंदों पर 22 रन की उपयोगी पारी खेली। हुडको की गेंदबाज़ी में जीतेंद्र और रंधीर ने एक-एक विकेट झटका।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुडको एकादश ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का नज़ारा पेश करते हुए मात्र 13.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 113 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। राघवेंद्र ने 38 गेंदों पर शानदार 42 रन की नाबाद पारी खेली, वहीं जीतेंद्र ने 22 गेंदों पर 22 रन का योगदान दिया। िडमना की ओर से राज प्रसाद और सुरेंद्र को एक-एक विकेट मिला। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राघवेंद्र को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।


भव्य उद्घाटन समारोह, गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी.......

मैच से पहले मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वीपी (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी.बी. सुंदर रामम थे। वहीं विधायक सरयू राय, शेखर डे और टीएसयूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

उद्घाटन संबोधन में डी.बी. सुंदर रामम ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल भावना से ही खेल आगे बढ़ता है और समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है।
विधायक सरयू राय ने पत्रकारों द्वारा किए गए इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि मीडिया कप न सिर्फ खेल को बढ़ावा देता है, बल्कि आपसी मेल-जोल और सौहार्द को भी मजबूत करता है।

शेखर डे ने कहा कि खेलकूद से आत्मविश्वास बढ़ता है और भाईचारे की भावना विकसित होती है, जबकि अतुल भटनागर ने भी इस आयोजन को सराहनीय पहल बताया।


अतिथियों का सम्मान, खेल भावना का संदेश......

समारोह में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महासचिव विनय पूर्ति और कोषाध्यक्ष अजय महतो ने अतिथियों को पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर टाटा स्टील खेल विभाग के हेड मनीष सिन्हा, कृपाल सिंह, संजय कुमार मिश्रा, सतीश सिंह, दैनिक भास्कर के संपादक कुमार भवानंद, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा, चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश राय, आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन न्यू इस्पात मेल के संपादक बृजभूषण सिंह ने किया। अंत में अतिथियों ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मुकाबले की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.