Publish Date: Fri, 13 Feb 2026 17:50 PM (IST)
पोटका : पोटका विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को प्रखंड के मंगलासाई स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्रों से पठन-पाठन एवं आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों से शिक्षा से जुड़े सवाल-जवाब भी किए। जवाबों से विधायक पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे और शिक्षकों को पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार लाने का स्पष्ट निर्देश दिया।
*उपस्थिति पंजिका की जांच, 20 छात्र पाए गए अनुपस्थित*
निरीक्षण के दौरान विधायक ने छात्रों की उपस्थिति पंजिका की भी जांच की। जांच में पाया गया कि कक्षा 6 से 8 तक कुल 124 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें से केवल 104 छात्र उपस्थित थे, जबकि 20 छात्र अनुपस्थित पाए गए। इस पर विधायक ने विद्यालय प्रबंधन से जवाब तलब करते हुए नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों में अनुशासन और नियमित उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है।
*ग्रामीण छात्रों को मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : संजीव सरदार*
निरीक्षण के उपरांत विधायक संजीव सरदार ने कहा कि सरकार ग्रामीण छात्रों के हित में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का संचालन कर रही है, ताकि उन्हें बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पढ़ाई के स्तर में सुधार लाएं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें। विधायक ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और विद्यालय में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
*स्टाफ व सफाई कर्मी की कमी की शिकायत*
विद्यालय के प्राचार्य दुलार चन्द्र साव ने विधायक को स्टाफ एवं सफाई कर्मचारियों की कमी के साथ-साथ क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या से अवगत कराया। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि विद्यालय में बताई गई कमियों की जानकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द ही आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा.
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.