मीडिया कप क्रिकेट 2026 : खरकाई और दोमुहानी की शानदार जीत


Publish Date: Wed, 11 Feb 2026 10:33 AM (IST)


 

जमशेदपुर : कीनन स्टेडियम में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में खरकाई की टीम ने स्वर्णरेखा को पटखनी देते हुए जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्वर्णरेखा की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 101 रनों का स्कोर ही खड़ा कर सकी। टीम की ओर से निसार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 आकर्षक चौके शामिल थे। हालांकि, अन्य बल्लेबाज पिच पर टिकने में नाकाम रहे। खरकाई की ओर से ललित ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 2 ओवरों के स्पेल में किफायती गेंदबाजी करते हुए मात्र 7 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और स्वर्णरेखा की रन गति पर अंकुश लगाया।



102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरकाई की शुरुआत बेहद मजबूत रही। सलामी बल्लेबाज रंधीर ने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए और मात्र 12.3 ओवरों में ही अपनी टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया। खरकाई ने 105 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। रंधीर ने विध्वंसक बल्लेबाजी करते हुए 61 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 गगनचुंबी छक्के और 4 चौके शामिल थे। रंधीर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन (61 रन) के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। रंधीर को टाटा स्टील खेल विभाग के चीफ मुकुल विनायक चौधरी ने पुरस्कृत किया।

रोमांचक मुकाबले में दोमुहानी ने जुबली को 8 रनों से दी शिकस्त, आनंद कुमार बने मैन ऑफ द मैच कीनन स्टेडियम में खेले गए मीडिया कप क्रिकेट के दूसरे मैच में दोमुहानी की टीम ने जुबली को 8 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी जुबली की टीम दोमुहानी के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रही।



पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए दोमुहानी ने निर्धारित 15 ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया और बोर्ड पर 139 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आनंद कुमार ने कप्तानी पारी खेलते हुए 53 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनका बखूबी साथ आशुतोष ने निभाया, जिन्होंने 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से तेजतर्रार 28 रन जोड़े।



135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुबली की टीम ने भी अच्छी शुरुआत की। कुवंर हेंब्रम ने 57 रनों (4 चौके, 1 छक्का) की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और नीरज ने भी 42 रनों (5 चौके, 1 छक्का) का महत्वपूर्ण योगदान दिया। हालांकि, अंतिम ओवरों में दोमुहानी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिसके चलते जुबली की टीम 15 ओवर में 131 रन ही बना सकी और लक्ष्य से मात्र 8 रन दूर रह गई। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले आनंद कुमार को टाटा स्टील खेल विभाग के हेड मनीष सिन्हा ने 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.