मानगो नगर निगम : वार्ड नंबर 13 में किरण कुमारी का जोरदार जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंच मांगा समर्थन


Publish Date: Wed, 11 Feb 2026 10:30 AM (IST)


 

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 13 में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड की प्रत्याशी किरण कुमारी ने बुधवार को क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों का दौरा कर घर-घर पहुंचकर लोगों से समर्थन मांगा और अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने किरण कुमारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने जलनिकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें भी उनके सामने रखीं। किरण कुमारी ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 13 के समग्र विकास के लिए एक मजबूत और जवाबदेह नेतृत्व की जरूरत है। उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि सेवा और विकास है।

किरण कुमारी ने कहा कि अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वे वार्ड में पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी और हर घर तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास करेंगी।



“मैं इस वार्ड की बेटी हूं, बहू हूं। यहां की हर गली, हर परिवार से मेरा अपना रिश्ता है। मैं राजनीति करने नहीं, सेवा करने आई हूं। वर्षों से लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। अगर आप सबका आशीर्वाद मिला, तो वार्ड नंबर 13 को एक आदर्श वार्ड बनाकर दिखाऊंगी। यह चुनाव मेरे लिए सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि विश्वास का चुनाव है। मैं वादा करती हूं – विकास रुकेगा नहीं, और आपकी आवाज दबेगी नहीं।”

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.