Publish Date: Sun, 09 Nov 2025 12:09 PM (IST)
सरांडा/झारखंड : झारखंड के सरांडा वन क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। झारखंड पुलिस और 209 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जमशेदपुर जिले के जराीकला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलायपू बुलू इलाका में गुरुवार, 6 नवंबर को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। कुछ देर चली इस मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। इसके बाद जब पुलिस ने क्षेत्र की सघन तलाशी ली, तो भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री....
तलाशी के दौरान पुलिस ने जो सामान बरामद किया, उसमें शामिल हैं —
2 एस.एल.आर. राइफल
1 .303 राइफल
एके-47 के 37 जिंदा कारतूस
एस.एल.आर. के 78 कारतूस
.303 के 130 कारतूस
कई मैगजीन
16.68 किलोग्राम जिलेटिन पैकेट
13 तैयार आईईडी (विस्फोटक उपकरण)
कई डिटोनेटर
रेडियो सेट, लैपटॉप, एफएम रेडियो
और बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य
पुलिस का कहना है कि यह बरामदगी नक्सलियों की किसी बड़ी साजिश को नाकाम करने का स्पष्ट संकेत देती है।
सूत्रों के अनुसार – बड़ी साजिश नाकाम
सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इस बरामदगी से यह स्पष्ट होता है कि नक्सली किसी बड़े हमले या अभियान की तैयारी में थे। लेकिन सुरक्षा बलों की तत्परता और सही समय पर की गई कार्रवाई के कारण यह साजिश विफल हो गई।
झारखंड पुलिस मुख्यालय का बयान.....
झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बताया कि इस इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है। उद्देश्य यह है कि नक्सलियों के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा सके ताकि वे फिर से सक्रिय न हो पाएं।
पुलिस मुख्यालय की ओर से यह भी कहा गया है कि राज्य में शांति, कानून-व्यवस्था और विकास के मार्ग में नक्सलवाद के लिए अब कोई जगह नहीं बची है।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.