परिवारवाद को आखिरी चोट देने का अंतिम मौका, बूथ एजेंटों को धमका रहे विरोधी : शिव शंकर सिंह


Publish Date: Tue, 12 Nov 2024 23:58 PM (IST)


 

पोस्टर फाड़ने और झंडा उतारने की शिकायत पहुंची चुनाव आयोग


जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह ने चुनाव में भारी जनसमर्थन मिलने का दावा किया है. मंगलवार को घर घर जनसंपर्क के दौरान अपने सभी मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव परिवारवाद से बाहर निकलने का आखिरी मौका है, इसलिए बुधवार को वोट करते समय यह जरूर याद रखें कि कैसे मतदाताओं पर परिवारवाद को थोपने का प्रयास किया गया. इसलिए परिवारवाद को आखिरी चोट देने के लिए अपने सभी सगे संबंधियों के साथ भारी संख्या में गैस चूल्हा छाप पर वोट करें. गैस चूल्हा को पड़ा एक एक वोट जमशेदपुर पूर्वी के घर घर में सुख-समृद्धि को लाने में मददगार साबित होगा।


शिव शंकर सिंह ने कहा कि पहली बार और निर्दलीय चुनाव लड़ने के बावजूद उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा है. क्योंकि दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों के मुकाबले पूरे चुनाव प्रचार के दौरान आम जनता, सामाजिक संगठनों और विभिन्न दलों के लोगों की ओर से उन्हें भरपूर प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मिला है और उसके दम पर ही उनकी जीत सुनिश्चित है. इससे विपक्षियों में घबराहट चरम पर है जिसके कारण ही उनके झंडा बैनर को उतारने व फाड़ने की घटना हुई और इसकी शिकायत चुनाव आयोग में की गई है।


शिव शंकर सिंह ने चुनाव को लेकर अपने बूथ एजेंटों को परेशान करने और बूथों के बाहर बैठने नहीं देने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कई मतदान केंद्रों पर विरोधी प्रत्याशियों के एजेंट उनके एजेंटों पर मतदान केंद्र के बाहर नहीं बैठने का दबाव बना रहे हैं, जिससे साफ है कि वह भयभीत हैं. उन्होंने आशंका जताई कि वैसे मतदान केंद्रों पर वोटरों को आने से भी रोका जा सकता है, जहां विरोधी उम्मीदवार को कम वोट मिलने की संभावना है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.