LALU-PRASAD-YADAV : जब तक हम बिहार में हैं, भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकती... जदयू ने संन्यास लेने की दी नसीहत...


Publish Date: Fri, 14 Feb 2025 10:07 AM (IST)


 

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बावजूद, इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की हार होगी. पत्रकारों द्वारा ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन की सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली में सत्ता से बाहर होने के असर के बारे में सवाल किए जाने पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू ने कहा, ‘यहां कोई असर नहीं होगा।

भाजपा (सत्ता से) बाहर हो जाएगी. लालू की पार्टी के पास 243 सदस्यीय विधानसभा में सबसे अधिक सीट हैं. जब राजद सुप्रीमो से कहा गया कि बिहार में राजग के नेता सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त हैं, तो प्रसाद ने उनकी जीत की संभावना को खारिज कर दिया. प्रसाद ने कहा, ‘जब तक हम बिहार में हैं, वे यहां सरकार नहीं बना सकते. लोग भाजपा को जान गए हैं।



भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘लालू जी हों या नहीं हों, राजग की सत्ता में वापसी तय है.’ उन्होंने कहा, ‘लोगों को लालू जी की जरूरत नहीं है. उनके शासनकाल में बड़े पैमाने पर जातिवाद और कुशासन था, जिससे राज्य का नाम खराब हुआ और बिहारी शब्द एक तरह का कलंक बन गया.’ राजग में शामिल जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी लालू प्रसाद के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘लालू जी को याद रखना चाहिए कि राजग ने बिहार में उनके रहते हुए ही सत्ता हासिल की थी और उनके रहते हुए ही वह फिर से ऐसा करती रहेगी।



उन्होंने कहा, ‘राजग ने 225 सीट का लक्ष्य रखा है, जो 2010 में उसे मिली सीट से अधिक है. तब राजद बुरी तरह हारी थी. लालू जी को अपनी चिंता करनी चाहिए. उनकी सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने की उम्र हो चुकी है. उनके बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव उनकी बात नहीं सुनते।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.