KHESARI-LAL-YADAV : किसी ने कर डाला खेसारी लाल यादव के मौ'त का फर्जी पोस्ट, फैंस हुए आग बबूला, खेसारी ने कहा जिंदा हूं यार यह कैसे मजाक है...


Publish Date: Sat, 06 Sep 2025 09:36 AM (IST)


 

जब किसी सुपरस्टार के बारे में अचानक सोशल मीडिया पर ‘श्रद्धांजलि’ पोस्ट वायरल हो जाए, तो जाहिर है फैंस का दिल बैठ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब खेसारी लाल यादव की मौत की फर्जी खबर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। देखते ही देखते ये खबर आग की तरह फैल गई, लेकिन जल्द ही खुद खेसारी लाल ने सामने आकर इस अफवाह का खंडन किया और अपने जिंदा होने की पुष्टि की। वे खुद सामने आए और बोले— ‘मैं अभी जिंदा हूं, भाई’! इस झूठी खबर ने जहां उनके चाहने वालों को चौंका दिया, वहीं खेसारी के जवाब ने सबका दिल जीत लिया।



कैसे फैली खेसारी लाल यादव की मौत की अफवाह......


यह पूरा मामला एक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ, जिसमें खेसारी लाल यादव की तस्वीर के साथ ‘स्वर्गीय खेसारी लाल यादव’ और ‘भावपूर्ण श्रद्धांजलि’ जैसे कैप्शन लिखे गए थे। इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस परेशान हो गए और इसे तेजी से शेयर करने लगे। कुछ ही घंटों में यह पोस्ट वायरल हो गया, जिससे फैंस में गुस्सा और दुख का मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला।

जैसे ही यह खबर खेसारी लाल यादव तक पहुंची, उन्होंने बिना देर किए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर लिखा, ‘मैं अभी जिंदा हूं, मुझे मरा हुआ मत बताओ भाई लोग’। इस एक लाइन ने उनके फैंस की सांस में सांस लौटाई और इस झूठी खबर पर लगाम लगाई।

खेसारी लाल की प्रतिक्रिया पर फैंस का गुस्सा......


खेसारी लाल यादव के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली, लेकिन उनका गुस्सा उन लोगों पर फूट पड़ा, जिन्होंने ऐसी झूठी अफवाह फैलाई थी। सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। एक फैन ने लिखा, ‘पागल है क्या, कुछ भी पोस्ट कर देते हो तुम लोग’। वहीं, एक अन्य फैन ने खेसारी लाल से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का आग्रह किया, ‘खेसारी भैया, ऐसे लोगों पर कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए। हम ऐसे लोगों का सख्त विरोध करते हैं’।

कुछ फैंस ने यह भी कहा कि इस तरह की हरकतें जानबूझकर की जाती हैं ताकि लोगों का ध्यान खींचा जा सके। वहीं, कुछ फैंस ने प्यार जताते हुए कहा कि खेसारी लाल को उनकी भी उम्र लग जाए और उन्हें सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

करियर पर क्या है असर ?.....

मौत की अफवाहों से परे, खेसारी लाल यादव अपने प्रोफेशनल करियर में लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। हाल ही में उनका नया गाना ‘गईल जबसे मिल के’ रिलीज हुआ है, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री स्वाति पांडे नजर आ रही हैं। इस गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खुद खेसारी लाल ने इस गाने को अपनी आवाज दी है, जिसने इसे और भी खास बना दिया है।

यह पहला मौका नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी के निधन की झूठी खबर वायरल हुई हो। पहले भी कई मशहूर हस्तियों के साथ ऐसा हो चुका है, जिससे उनके परिवार और फैंस को काफी दुख और परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस तरह की घटनाओं से यह साफ होता है कि सोशल मीडिया पर फैलाई गई हर खबर पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए और तथ्यों की जांच करना बेहद जरूरी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.