Publish Date: Fri, 13 Feb 2026 09:44 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के फल कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड मामले में आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने टिनप्लेट गोलचक्कर को 6 घंटे बाद हटा खाली किया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सास ली. दोपहर तीन बजे जाम हटाया गया. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के आश्वासन के बाद जाम हटा. उन्होंने आक्रोशित परिजनों को बताया कि इस मामले में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. पुलिस की कुछ टीम जमशेदपुर से बाहर भी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया जायेगा. इससे दौरान पूर्णिमा साहू भी मौके पर पहुंची थी, उन्होंने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया परंतु आक्रोशित परिजनों ने उनकी बात नहीं मानी. अंत में ग्रामीण एसपी के आश्वासन पर आक्रोशित परिजनों ने छह घंटे बाद जाम हटाया. गौरतलब है कि बुधवार सुबह मॉर्निग वॉक से लौट रहे फल कारोबारी कन्हैया यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
वहीं उसके साथी रंजीत शर्मा उर्फ काली जाने बचाने के लिए सिटी डीएसपी कार्यालय परिसर में घस गए और पुलिस को सूचना दी. हमलावरों ने कन्हैया के सिर में दो, पेट और पैर में एक एक गोली मारी थी. उसका इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गया. परिजनों ने घटना का कुछ लोगों का नाम बताया है. पुलिस ने फुटेज के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर से बाहर टीम छापामारी कर रही है. इस दौरान क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही. इन लोगो का आरोप है कि इससे पहले भी दुर्गा पूजा अपराधियों द्वारा पिस्तौल लहराया गया था, लेकिन थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं थी।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.