Publish Date: Fri, 23 Jan 2026 11:11 AM (IST)
जमशेदपुर : बिष्टुपुर के उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण की घटना को दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक जिला पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची जोन के एडीजी मनोज कौशिक स्वयं जमशेदपुर पहुंचे और कैरव गांधी के परिजनों से मुलाकात कर कई अहम पहलुओं पर जानकारी ली।
अपहरण कांड की जांच झारखंड से निकलकर रांची, हाजीपुर, पटना, नालंदा, कोडरमा सहित बिहार के दर्जनभर ठिकानों तक पहुंच चुकी है। इसके बावजूद पुलिस को अब तक कोई निर्णायक सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि घटना में इस्तेमाल की गई पुलिस लिखी स्कॉर्पियो (JH12A-4499) का नंबर फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस वाहन के मालिक नालंदा जिले के राजगीर निवासी राजेश्वर तक पहुंची, हालांकि राजेश्वर पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन उसकी नई स्कॉर्पियो कार को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि केराब गांधी का मोबाइल 13 जनवरी को दोपहर 1 बजे के बाद बंद हो गया था। उसी रात उनकी गाड़ी कांडरबेड़ा के पास लावारिस हालत में बरामद की गई थी। इसके अलावा चांडिल टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो की तस्वीर भी सीसीटीवी में कैद हुई थी।
मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल लिए हैं, लेकिन अब तक अपहृत के संबंध में कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। लगातार बढ़ती बेचैनी के बीच परिजन और आम लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और हर संभावित एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.