Publish Date: Sat, 21 Feb 2026 13:00 PM (IST)
जमशेदपुर : टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी टाटा की जयंती (3 मार्च) और स्थापना दिवस को लेकर शहर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर जुबिली पार्क में होने वाली भव्य लाइटिंग और सजावट को देखते हुए पार्क को आम जनता के लिए अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है. जिला प्रशासन और जुबिली पार्क प्रबंधन के अनुसार, पार्क का मुख्य गेट 21 फरवरी से 7 मार्च तक आम लोगों एवं सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस अवधि में पार्क रोड से गुजरने वाले दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। सुरक्षा कारणों से पार्क के भीतर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
प्रबंधन ने बताया कि स्थापना दिवस को लेकर पार्क परिसर में लाइटिंग, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। भारी मशीनों और विद्युत कार्यों के चलते एहतियातन यह निर्णय लिया गया है, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. बताया गया है कि 2 से 6 मार्च तक विशेष लाइटिंग की जाएगी, जबकि 4 मार्च को होली के दिन भी रोशनी देखने योग्य रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.