Publish Date: Mon, 12 Jan 2026 21:43 PM (IST)
जमशेदपुर : 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के अवसर पर संयुक्त युवा संघ के बैनर तले युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के उपायुक्त (DC) से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने शहर के प्रमुख चौराहों पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित करने और जमशेदपुर को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाने की पुरजोर मांग की।
5 साल का इंतज़ार और युवाओं का आक्रोश.....
संघ के सदस्यों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि 12 जनवरी 2021 को भी प्रशासन को विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापना हेतु ज्ञापन दिया गया था, लेकिन 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी फाइलें धूल फांक रही हैं। जमशेदपुर जैसे शहर में, जहाँ युवाओं की बड़ी संख्या है, वहां उनके प्रेरणास्रोत की प्रतिमा न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
नशाखोरी और अपराध पर चिंता.......
ज्ञापन के माध्यम से संघ ने सरकार को चेताया कि शहर में नशाखोरी और इसके कारण होने वाली आपराधिक घटनाएं (जैसे छिनतई और चोरी) चरम पर हैं। संयुक्त युवा संघ ने मांग की है कि प्रशासन नशा माफियाओं पर नकेल कसे और युवाओं को इस दलदल से निकालने के लिए विशेष अभियान चलाए।
युवाओं का संकल्प.......
प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन इस दिशा में त्वरित कार्रवाई नहीं करता है, तो आने वाले दिनों में युवा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल, नगर अध्यक्ष धीरज चौधरी, राजेश सिंह, महात्मा, विक्की, धारवे, मनीष प्रसाद, रोमी खान, सरफराज, एहतेशाम अहमद, विवेक सिंह, चतुर्भुज सिंह, राहुल सिंह, अरुण दुबे, गौतम दुबे, पप्पू केसरी, रोहित सिंह, शुभम प्रसाद एवं कई सक्रिय सदस्य और भारी संख्या में शहर के युवा उपस्थित थे।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.