JHARKHAND : आखिर चिता से महिला की बॉडी क्यों उठा ले गयी पुलिस, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Wed, 02 Jul 2025 10:25 AM (IST)


 

पलामू : पलामू के अलग-अलग इलाके में दो महिलाओं की बॉडी फंदे पर झूलती हालत में मिली। दोनों महिलाओं के परिजनों ने बॉडी का दाह संस्कार बगैर पोस्‍टमार्टम किए कर रहे थे, लेकिन मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को चिता से उठाकर कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली घटना जिले के पांडू और दूसरी सतबरवा थाना क्षेत्र में हुई।

पांडू थाना क्षेत्र के महुगावा में एकवन सोनी की पत्नी सोनी कुमारी की बॉडी दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकती हालत में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही थानेदार विगेश कुमार राय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया और घटना की पूरी जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कारवाई की जा रही है। मौत के पीछे छुपे राज का पता लगाया जा रहा है।

वहीं सतबरवा थाना क्षेत्र के सलैया गांव में एक महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में फंदे से झुलता हुआ पाया गया। परिजन और ग्रामीण महिला का दाह संस्कार करने के लिए औरंगा नदी के तट पर ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिलने पर दाह संस्कार करने से रोक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरएमसीएच मेदिनीनगर से कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

सतबरवा थाना के एएसआई अमित उपाध्याय ने बताया कि सलैया गांव की आनंद भुइयां की 30 साल की पत्नी शीलवंती देवी की बॉडी उसके घर में फांसी के फंदें पर झूलतीमिली। शीलवंती देवी तीन बच्चों की मां थी। परिजनों पुलिस को सूचना दिए बिना जल्दीबाजी में शव का दाह संस्कार कराना चाह रहे थे। घटना किस कारण से हुई इसकी छानबीन करने में पुलिस जुटी हुई है। मृतका का पति ट्रैक्टर चला कर परिवार का भरण पोषण करता है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.