Publish Date: Fri, 04 Jul 2025 08:47 AM (IST)
रांची : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़वा के बाद रांची को भी गुरुवार 3 जुलाई 2025 को बड़ी सौगात दी. उन्होंने रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. इससे पहले रांची पहुंचने पर नितिन गडकरी पर फूलों की बारिश की गयी. इस स्वागत से केंद्रीय मंत्री अभिभूत दिखे. रातू रोड एलीवेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर करीब 560 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. नितिन गडकरी ने आज झारखंड में 6300 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
नागा बाबा खटाल से नितिन गडकरी ने झारखंड को 6300 करोड़ रुपए का तोहफा दिया. उन्होंने 1900 करोड़ की लागत से पलमा से गुमला तक बने फोर लेन सड़क, 560 करोड़ रुपए की लागत से रांची शहर में रातू रोड पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर, 70 करोड़ की लागत से बने बाराहाट से तुलसीपुर खंड तक 2 लेन पेव्ड शोल्डर के चौड़ीकरण, 825 करोड़ की लागत से बने बरही-कोडरमा खंड फोर लेन, 100 करोड़ की लागत वाली गोड्डा से सुंदरपहाड़ी खंड तक 2 लेन पेव्ड शोल्डर के चौड़ीकरण, 20 करोड़ की लागत से गिरिडीह शहर में सड़क के चौड़ीकरण और 1130 करोड़ की लागत से शंखा से खजुरी तक बने फोर लेन सड़क का लोकार्पण किया।
केंद्रीय मंत्री ने 285 करोड़ रुपए की लागत वाली दामोदर नदी पर हाई लेवल पुल और भौरा रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर आरओबी के निर्माण, 95 करोड़ की लागत वाले मुर्गाताल से मानपुर खंड तक 2 लेन पेव्ड शोल्डर के चौड़ीकरण, 35 करोड़ की लागत से सिमडेगा जिले में 8 हाई लेवल पुलों के निर्माण और 1330 करोड़ रुपए की लागत से छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से गुमला तक 4 लेन सड़क का शिलान्यास भी किया।
6 हजार करोड़ से बनेगा आउटर रिंग रोड....
नितिन गडकरी ने कहा कि आउटर रिंग रोड के लिए 6 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जिसका डीपीआर बनाने का आदेश दे दिया गया है केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संजय सेठ की मांग थी कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सुधार करने की जरूरत है। हमलोगों ने इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत नागपुर में करने का टेंडर फाइनल कर दिया है. जहां 135 सीटर इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी. पायलट प्रोजेक्ट में इसकी शुरुआत नागपुर में हो रही है. अब रांची का इलेक्ट्रिक बस चलाने के लिए सेलेक्शन हमलोगों ने किया है. जहां पर हमारा अगला प्रोजेक्ट होगा।
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
दिल दहला देने वाली घटना : शादी के महज 15 दिन बाद, 27 वर्षीय पत्नी ने 53 साल के पति की कर दी हत्या
12 Jun 2025
Jac 10th result : आज 12.30 बजे जारी होगा जैक बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानिए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट किस वेबसाइट पर देख सकते हैं.... पढ़े पूरी खबर
27 May 2025
JAMSHEDPUR : मानगो वर्कर्स कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट
23 May 2025
BREAKING : साकची के HOTEL-EL-DORADO युवती आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक युवती समेत चार को भेजा जेल....
13 May 2025
BIG-BREAKING : भारत पाकिस्तान तनाव पर बड़ा अपडेट, दोनों देशों के बीच सीजफायर, पढ़े पूरी खबर
10 May 2025
BREAKING : 54 साल बाद पहली बार, "भारत" पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार, "7 मई" को मॉक ड्रिल, बजेगा चेतावनी का सायरन, 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुआ था ऐसा
06 May 2025
BREAKING : बेतिया पुलिस लाइन में फायरिंग, सिपाही को एक के बाद एक मारी 11 गोली
20 Apr 2025
JAMSHEDPUR : तेज रफ्तार माल लदा टेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा... बड़ी घटना टली.
15 Apr 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.