Publish Date: Thu, 13 Feb 2025 18:47 PM (IST)
शिबू कुमार रजक : रांची :14 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. 14 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 7:00 बजे तक शहर में छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश भी वर्जित किया गया है।
कौन से मार्ग रहेंगे बंद.....
14 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कांके, रातू, दलादली, काठीटांड़ और काठीटांड़ की ओर जाने वाले वाहन शहर के मुख्य मार्ग लालपुर रोड और कांटाटोली होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
14 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रांची वासियों को एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, बाइपास रोड, न्यू मार्केट चौक, हॉट लिप्स चौक और राजभवन मोड़ तक सड़कों का कम से कम उपयोग करने की सलाह दी गई है।
14 फरवरी को कांके रोड, रातू रोड, काठीटांड़ से शहर की ओर आने वाले सभी वाहन कांके रिंग रोड, लालपुर चौक और कांटाटोली रोड होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
15 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर में सभी प्रकार के बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. इसके साथ ही 15 फरवरी को पलामू, गढ़वा, लातेहार और गुमला से आने वाले बड़े वाहन रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
इसके अलावा जमशेदपुर से आने वाले सभी बड़े वाहन, जिन्हें पलामू की ओर जाना है, वे रामपुर रिंग रोड से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. 15 फरवरी को हजारीबाग से आने वाले बड़े वाहन, जिन्हें पलामू गुमला की ओर जाना है, वे नेवरी रिंग रोड चौक से बाएं मुड़कर रामपुर चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
एयरपोर्ट के लिए विशेष निर्देश....
रांची एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले सभी यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष निर्देश जारी किए हैं. निर्देश के अनुसार, जिन्हें 14 फरवरी को फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचना है और जिनका समय शाम 4 से 5:30 बजे के बीच है, वे कोशिश करें कि वे दोपहर 3:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जाएं।
जिन्हें 15 फरवरी को हवाई यात्रा करनी है और जिनका समय दोपहर 11:00 से 1:30 बजे के बीच है, उन्हें सुबह 11:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
मैट्रिक परीक्षा के लिए भी निर्देश जारी....
झारखंड में अभी मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए 15 तारीख को मैट्रिक और इंटरमीडिएट के प्रथम पाली के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचने का समय सुबह 9:30 बजे तक तय किया गया है. वहीं, दूसरी पाली के लिए परीक्षार्थियों को दोपहर 12:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.