Publish Date: Sun, 06 Apr 2025 11:10 AM (IST)
रांची : रामनवमी से पहले किसी भी अप्रिय स्थिति को टालने के लिए झारखंड भर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रविवार को रामनवमी त्योहार के मद्देनजर रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और हजारीबाग जैसे ‘‘संवेदनशील’’ जिलों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि महत्वपूर्ण स्थानों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन की तैनाती के साथ वीडियो कैमरों से लैस सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जा रहा है. विभिन्न स्थितियों से निपटने के संबंध में पुलिस की तैयारियों की निगरानी के लिए शुक्रवार और शनिवार को कई जिलों में ‘मॉक ड्रिल’ भी की गई. रांची के अपर जिला दंडाधिकारी (एडीएम) (विधि व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक ने बताया कि रामनवमी से पहले राज्य की राजधानी में 200 मजिस्ट्रेट और 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. उन्होंने बताया, ‘650 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, इसके अलावा 10 ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं, जो पिछले तीन दिनों से लोगों की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं. आलोक ने कहा कि यातायात प्रबंधन उपाय, प्रमुख सड़कों पर पर्याप्त रोशनी, पेयजल सुविधाएं और चिकित्सा शिविर सहित अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं. बोकारो के उपायुक्त जाधव विजय नारायण राव ने कहा कि त्योहार के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.