JHARKHAND : इंसाफ की गुहार : पीसीआर "PCR" वैन से मौत के बाद पीड़ित परिवार पर ही दर्ज हुई 'फर्जी एफआईआर "FIR"!


Publish Date: Tue, 29 Apr 2025 12:26 PM (IST)


 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से न्याय की अपील करते हुए जमशेदपुर के निवासी मोहम्मद शमीम ने एक चौंकाने वाला मामला सामने लाया है, जिसमें पुलिस की लापरवाही और दबाव का गंभीर आरोप लगाया गया है। घटना 03 अगस्त 2022 की है, जब जमशेदपुर के मानगो गोलचक्कर क्षेत्र में PCR वैन की टक्कर से उनके भांजे मरहूम इस्लाम की मौत हो गई।

शुरुआत में पुलिस ने घटना को "अज्ञात वाहन" की टक्कर बताकर FIR दर्ज की। लेकिन जब मृतक के दोस्त ने सामने आकर बयान दिया कि दुर्घटना पुलिस की PCR वैन से हुई है, तब परिजनों ने मानगो थाने में सही तथ्यों के साथ दोबारा FIR दर्ज करने की मांग की।

थाने में CCTV फुटेज देखने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि एक्सीडेंट वाकई में पुलिस वैन से हुआ था, लेकिन इसके बावजूद थाना प्रभारी ने नई FIR दर्ज करने से मना कर दिया। जब परिजन और मोहल्ले के लोग मृतक के शव के साथ थाना पहुंचे और इंसाफ की मांग की, तब भारी दबाव के बाद देर रात 11 बजे सही तथ्यों के साथ FIR दर्ज की गई।

फर्जी FIR का आरोप......


घटना के अगले दिन पता चला कि मोहम्मद शमीम और अन्य स्थानीय लोगों पर ही धारा 147, 341, 342, 353, 504, 506 के तहत कांड सं.-224/2022 के रूप में FIR दर्ज कर दी गई है। शमीम ने बताया कि उन्होंने या उनके साथियों ने कोई हिंसक गतिविधि या अव्यवस्था नहीं की थी, फिर भी उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रशासन ने दिया था आश्वासन, फिर भी कार्रवाई नहीं......


शमीम ने बताया कि उस वक्त के DC और SSP ने आश्वासन दिया था कि उनके खिलाफ दर्ज FIR गलत है और उसे वापस लिया जाएगा। लेकिन लगभग 2 वर्षों के इंतजार के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।

विदेश में नौकरी पर गए, अब पुलिस कर रही तलाश......


शमीम वर्तमान में सऊदी अरब में काम कर रहे हैं और उनका कहना है कि अगर वे बेल कराते हैं तो उनकी नौकरी चली जाएगी, क्योंकि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में रहना पड़ेगा। उन्होंने जांच अधिकारी को सभी तथ्य बताए थे, फिर भी अब पुलिस उनके परिवार को परेशान कर रही है।

मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार.......

मोहम्मद शमीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निवेदन किया है कि इस मामले की गहराई से जांच कराई जाए और पीड़ित परिवार को इंसाफ मिले। उन्होंने यह भी बताया कि वे "माय कंट्री इज माय फैमिली" संस्था के अध्यक्ष हैं और 2021 में विधानसभा सत्र में स्वास्थ्य गारंटी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.