Publish Date: Tue, 04 Nov 2025 11:10 AM (IST)
धनबाद : धनबाद शहर के वासेपुर -पांडरपाला, राहमतगंज समेत आसपास के अन्य मोहल्ले में मंगलवार की अहले सुबह 6 बजे से ही पुलिस की दबिश ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. पुलिस की कई टीम एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी एवं ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान को अंजाम देने में जुटी हुई है।
पुलिस सूत्रों की माने तो रंगदारी वसूली समेत कई अन्य आपराधिक गतिविधियों के मामले का आरोपी फरार प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों को दबोचने के लिए पुलिस यह छापेमारी कर रही है. जिससे जिले के व्यवसायी, ठेकेदार और अन्य पूंजीपतियों को कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के आतंक से निजात दिलाया जा सके।
ज्ञात हो कि विगत 3-4 वर्षों से प्रिंस खान नामक अपराधी ने जिले में आतंक फैला कर रंगदारी वसूली को अपना व्यवसाय बना रखा है. इस अवैध मंसूबे को पूरा करने के लिए प्रिंस खान के निर्देश पर उसके गुर्गे हत्या, गोलीबारी और धमकी जैसी घटनाओं को अपना अंजाम देते रहते है. इसमें वासेपुर, आरा मोड़, पांडरपाला सहित कई अन्य स्थानों पर रहने वाले आपराधिक प्रवृति वाले लोग उसके गुर्गे के तौर पर काम करते है. बता दें कि हाल ही में धनबाद पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान से जुड़े जशेदपुर के गैंगस्टर भानु मांझी को तेतुलमारी में एनकाउंटर भी किया था। फिलहाल भानु मांझी धनबाद पुलिस की गिरफ्त में है।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.