Publish Date: Thu, 26 Sep 2024 08:30 AM (IST)
रांची : झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की सुरक्षा में कटौती करने की खबर चलने के बाद झारखंड पुलिस ने अपना बयान जारी किया है. झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि चंपाई सोरेन की सुरक्षा में 63 जवान और पांच वाहन प्रतिनियुक्त हैं. उनकी सुरक्षा में कोई कटौती नहीं की गई है. जारी बयान में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री, सुरक्षा में उनके सुरक्षा श्रेणी के अनुरूप ही सुरक्षा उपलब्ध है. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन “जेड प्लस” (एएसएल सहित) श्रेणी के लिए अनुमान्य थे. वर्तमान में सोरेन को जेड प्लस (एएसएल रहित) श्रेणी सुरक्षा प्राप्त है।
सुरक्षा में 63 जवान हैं तैनात....
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि चंपाई सोरेन के साथ कुल 63 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी तैनात हैं. इसके अलावा उनके बेटे बाबूलाल सोरेन के पास दो बॉडीगार्ड और उनके सलाहकार धर्मेन्द गोस्वामी उर्फ चंचल गोस्वामी के पास तीन बॉडीगार्ड और एक/चार आवास गार्ड उपलब्ध है. कुल मिलाकर 63+02+08 73 सुरक्षा बल उपलब्ध है।
इस्तीफा देने के बाद कुल सात वाहन उपलब्ध था.....
पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपाई सोरेन के पास कुल सात वाहन उपलब्ध थे. जिनमें तीन फॉर्च्यूनर, एक स्कॉर्पियो, एक सफारी और दो जिप्सी वाहन शामिल थे. उल्लेखनीय है कि इनमें से तीन फॉर्च्यूनर, एक स्कॉर्पियो मुख्यमंत्री सुरक्षा के कारकेड का हिस्सा है, जो चंपाई सोरेन के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके साथ उपलब्ध था. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी, उन चार गाड़ियों जो मुख्यमंत्री कारकेड का हिस्सा है और किसी परिस्थिति में कारकेड से और कहीं प्रतिनियुक्त नहीं होना चाहिए. वह भी चंपाई सोरेन के साथ प्रतिनियुक्त था. इन चारों गाड़ियों को मुख्यमंत्री कारकेड के लिए वापस मंगाया गया है और वर्तमान में चंपाई सोरेन के पास कुल पांच वाहनों की प्रतिनियुक्ति है. चंपाई सोरेन के पास पर्याप्त सुरक्षा बल और वाहन उपलब्ध है।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.