साइबर ठगों के चंगुल में आये झारखंड के मंत्री... साइबर ठग बोला-आप विधायक जी बोल रहे हैं न? हम SBI से बात कर रहे हैं… जानिए फिर क्या हुआ


Publish Date: Fri, 31 Jan 2025 17:40 PM (IST)


 

रांची : प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन को साइबर अपराधियों ने गुरुवार को ठगने का प्रयास किया. मंत्री हफीजुल हसन ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक युवक ने फोन किया और पूछा कि आप विधायक जी बोल रहे हैं न? हां में जवाब मिलने पर कहा कि वह एसबीआइ मधुपुर शाखा से बोल रहा है।


युवक ने कहा कि आपके क्षेत्र के एक लड़का और एक लड़की को एसबीआइ बैंक में तत्काल सर्विस देंगे. उनके डॉक्यूमेंट भेजिये, आज ही वेरिफिकेशन कर लेंगे और कल ज्वाइनिंग करा देंगे. इससे कुछ देर बाद कागजात वेरिफिकेशन के नाम पर एक बैंक खाते में पांच-पांच हजार रुपये भेजने को कहा. पुनः जब मंत्री ने उस युवक से फोन पर बात की, तो उसने बताया कि वह रांची में है।


इसके बाद मंत्री ने रांची में फोन करनेवाले द्वारा बताये गये पते पर अपने आदमी को भेजा, तो पता गलत पाया. मंत्री ने कहा कि साइबर अपराधियों ने जानबूझकर बड़ा दुस्साहस किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस उस नंबर को ट्रेस कर पता करे और उस युवक को पकड़े, जिसने ऐसी हरकत की है. मंत्री ने कहा कि फोन नंबर का डिटेल थाने को लिखित दिया जा रहा है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.