JHARKHAND : खूंटी में थम सी गई जिंदगी, बह गया डायवर्सन, 100 गांवों का संपर्क टूटा


Publish Date: Wed, 09 Jul 2025 10:53 AM (IST)


 

खूंटी : झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। खूंटी जिले में डोड़मा-गोविंदपुर रोड का डायवर्सन भारी बारिश के बाद पूरी तरह से बह गया, जिससे 100 से अधिक गांवों का अन्य क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है। इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है और स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए 25 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।



सिमडेगा-खूंटी मेन रोड पर बना पुराना पुल तीन हफ्ते पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल की क्षतिपूर्ति के रूप में बनाया गया डायवर्सन तोरपा प्रखंड के डोड़मा-गोविंदपुर मार्ग पर था, जो 9 जुलाई को भारी वर्षा के चलते बह गया। इसके बाद से इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि 24 जून से ही डायवर्सन टूटने की स्थिति में था, जिसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब जब स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई, तब प्रशासन ने मरम्मत का कार्य शुरू किया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.