JHARKHAND : शीतलहर की चपेट में झारखंड, कई जिलों में पारा सामान्य से काफी नीचे, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Fri, 28 Nov 2025 11:21 AM (IST)


 

रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ती जा रही है और कई जिलों में पारा सामान्य से काफी नीचे लुढ़क गया है। राज्य में मौसम का रुख बीते 24 घंटों में तेजी से बदला, जिसके कारण गुरुवार को सिमडेगा में न्यूनतम तापमान मात्र 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जिससे आम लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है।

गुमला और खूंटी में पारा 5–6 डिग्री के बीच...



मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी और उत्तर–पूर्वी हवाओं के सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड ने रफ्तार पकड़ी है। गुमला में 5 डिग्री और खूंटी में 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। ठंडी हवाओं के कारण इन जिलों में सुबह और देर शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

लोहरदगा और हजारीबाग में भी कड़ाके की ठंड.....


राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 7.3°C और हजारीबाग में 7.5°C रहा। राजधानी रांची में 8.5°C, लातेहार में 8.2°C और पश्चिमी सिंहभूम में 9°C तापमान दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में भी सुबह के समय बर्फीली हवाएं जारी रहने की संभावना है।

अगले 5 दिनों में तापमान 3–5 डिग्री बढ़ने की उम्मीद....

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ी राहत नहीं मिलेगी और अगले 24 घंटे तक यह इसी स्तर पर बना रह सकता है। हालांकि, इसके बाद मौसम में बदलाव होने लगेगा और अगले 5 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभावित है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवाओं की दिशा में परिवर्तन के चलते राज्य में ठंड की तीव्रता में कमी आएगी।


24 जिलों को 79 लाख रुपये जारी....


कड़ाके की ठंड से निपटने के लिए झारखंड सरकार ने राहत कदम उठाए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने 24 जिलों को कुल 79 लाख रुपये जारी किए हैं, ताकि प्रमुख चौराहों, बाजारों, रेलवे स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था की जा सके। आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि किसी भी परिस्थिति में गरीब और जरूरतमंद परिवार ठंड से प्रभावित न हों और हर जिले में अलाव की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.