JHARKHAND : झारखंड में शराब के शौकीनों को शराब मिलने में होगी दिक्कत, एक जुलाई से बंद रहेगी दुकानें, जाने क्या है वजह, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Tue, 01 Jul 2025 09:26 AM (IST)


 

RANCHI : झारखंड सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य की करीब 300 से अधिक दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में दुकानों का कामकाज देख रही प्लेसमेंट एजेंसी की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं होने के कारण विभाग की ओर से अगली व्यवस्था होने तक के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि प्लेसमेंट एजेंसी की कार्य अवधि भी जल्द पूरी होने वाली है। दावा किया जा रहा है कि ऐसे में संबंधित दुकानों के सत्यापन को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है।


सत्यापन होने के बाद संबंधित स्टोर पर लोगों की तैनाती कर इसका संचालन प्रारंभ कराया जाएगा। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई को पटरी से उतर चुकी व्यवस्था को एक बार फिर पटरी पर लाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल पूर्व में उत्पाद विभाग में बड़े पैमाने पर हुई अनियमितता की आशंका के बीच फिलहाल झारखंड की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से जांच की जा रही है। इस मामले में पूर्व उत्पाद सचिव सहित कई और अधिकारी फिलहाल जेल में हैं। वहीं कई अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। इस बीच सरकार ने विभागीय कामकाज में पारदर्शिता के लिए उत्पाद सचिव से लेकर उत्पादन आयुक्त तक के पद पर नई पदस्थापन कर दी है। कहा जा रहा है कि नए सचिव के योगदान के बाद विभागीय मंतव्य के अनुसार यह कदम उठाया गया है।

किसी भी तरह की अनियमितता पर सीधी कार्रवाई के निर्देश......


बताया जा रहा है कि विभाग की तरफ से जिलों में तैनात उत्पाद विभाग के सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि शराब की खरीद बिक्री में किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत पर जांच करते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए। किसी भी स्थिति में अवैध अथवा नकली शराब की खरीद बिक्री होने पर जवाबदेह अधिकारियों की जिम्मेवारी तय करने की बात कही गई है। कहा गया है कि उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रहा है। जिले में किसी भी स्थिति में शराब माफिया को पनपने नहीं देने की हिदायत दी गई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.