Publish Date: Wed, 16 Jul 2025 09:39 AM (IST)
बोकारो : जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के जंगली क्षेत्र में बुधवार की सुबह पुलिस और भाकपा माओवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है. दोनों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं. वहीं भाकपा माओवादी के साथ मुठभेड़ में कोबरा-209 बटालियन का एक जवान भी शहीद हो गया है. इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान अभी भी जारी है और पुलिस अन्य संभावित नक्सलियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के छिपे होने की खुफिया सूचना पर बिरहोरडेरा के जंगली क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया गया. इस दौरान, सुबह लगभग छह बजे पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है।
मुठभेड़ में घायल जवान ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम......
प्रारंभिक सर्च अभियान के दौरान, सुरक्षाबलों ने दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं. इनमें से एक नक्सली वर्दी में था. जबकि दूसरा सामान्य कपड़ों में था. घटनास्थल से एक एके-47 राइफल भी बरामद की गई है. हालांकि इस मुठभेड़ में कोबरा-209 बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश हॉस्पिटल पहुंचने से पहले जवान शहीद हो गया।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.