JHARKHAND : नहीं रहें कांग्रेस के दिग्गज नेता ददई दूबे


Publish Date: Fri, 11 Jul 2025 09:09 AM (IST)


 

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मंत्री और धनबाद के पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीती रात उनका निधन हो गया। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी हिचकी ली। ददई दुबे के पोते प्रभात कुमार दुबे उर्फ बडू दुबे ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। ददई दुबे के निधन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। कांग्रेस के पलामू जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि उनके निधन से राजनीति को बड़ी क्षति हुई है। कुछ दिन पहले झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अस्पताल में जाकर ददई दुबे से मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था।
ददई दुबे का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है। वे झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके थे और 2014 में धनबाद से सांसद भी चुने गए थे। इसके अलावा वे चार बार पलामू जिले की बिश्रामपुर विधानसभा सीट से विधायक बने। उनका जन्म 2 जनवरी 1946 को गढ़वा जिले के कंडी क्षेत्र में हुआ था। उन्होंने 1970 में राजनीति में कदम रखा और पहली बार मुखिया चुने गए। 1985 में वे पहली बार विधायक बने। 2000 में अविभाजित बिहार में राबड़ी देवी के मंत्रिमंडल में वे श्रम एवं रोजगार मंत्री बने थे। ददई दुबे 1977 में भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) से जुड़े और इसके प्रमुख नेताओं में शामिल रहे। वे 1985, 1990, 2000 और 2009 में बिश्रामपुर सीट से विधायक चुने गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर पहले दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय ले जाया जाएगा, फिर रांची कांग्रेस कार्यालय लाया जाएगा। अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान गढ़वा में किया जाएगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.