Publish Date: Sat, 01 Nov 2025 10:53 AM (IST)
पलामू : शहर थाना क्षेत्र के पांकी रोड स्थित हनुमाननगर टेढ़वा पुल के पास श्मशान घाट के समीप गुरुवार की रात एक नवजात शिशु का कटा हुआ सिर मिला है। लोगों का अनुमान है अंधविश्वास एवं जादू टोना में पड़कर किसी ने नवजात को बलि दी है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सिर करीब तीन से चार दिन के नवजात बच्चे बताया जा रहा है। श्मशान घाट के नजदीक सिर मिलने से नरबलि की आशंका को बल मिल रहा है।
इसके पूर्व हुसैनाबाद क्षेत्र में एक महिला ने दे दी थी अपनी बेटी की बलि.....
इसके पूर्व हुसैनाबाद क्षेत्र में एक महिला ने जादू टोना के चक्कर में पड़कर अपनी बेटी को बलि दे दी थी। उसका कलेजा पकाकर तांत्रिक के साथ मिलकर खाया था और नग्न अवस्था में घर पहुंची थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और वह पकड़ ली गई गई थी। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने सबसे पहले नवजात का सिर देखा तो तत्काल शहर थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने सिर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि लंबी खोजबीन के बाद भी बच्चे का धड़ नहीं मिल सका है, जिससे यह मामला और अधिक रहस्यमय हो गया है। थाना प्रभारी रजवार ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
आसपास के अस्पतालों और नर्सिंग होम के खंगाले जा रहे रिकार्ड.....
आसपास के अस्पताल और नर्सिंग होम के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पिछले कुछ दिनों में किन घरों में बच्चों का जन्म हुआ और वे फिलहाल कहां हैं।
उन्होंने कहा कि नरबलि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। सिर को सुरक्षित रखा गया है और धड़ बरामद होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस भयावह घटना के बाद टेढ़वा पुल और आसपास के इलाकों में दहशत और रहस्य का माहौल है।
स्थानीय लोग इसे अंधविश्वास से जुड़ी किसी काली करतूत का नतीजा मान रहे हैं, वहीं पुलिस वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.