JHARKHAND : 28 महीने जेल में रहने के बाद अब IAS छवि रंजन आयेंगे बाहर, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, जानिए कोर्ट ने क्या शर्त….


Publish Date: Sat, 11 Oct 2025 11:30 AM (IST)


 


रांची : निलंबित IAS छवि रंजन को दिवाली के पहले बड़ी राहत मिली है। उन्हे जमानत मिल गयी है। सेना भूमि घोटाला मामले में पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से ये जमानत मिली है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और एन. कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने शुक्रवार को यह आदेश दिया। अब छवि रंजन लगभग 28 महीने बाद जेल से रिहा होंगे, संभावना है कि वे सोमवार तक जेल से बाहर आ जाएंगे।


कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि ट्रायल की गति धीमी है और अब गवाहों को प्रभावित करने या साक्ष्यों से छेड़छाड़ की कोई संभावना नहीं है। आपको बता दें कि रांची के चर्चित सेना भूमि घोटाला और चेशायर होम रोड जमीन घोटाला में ईडी ने पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को आरोपित बनाया था। ईडी के अनुसार, छवि रंजन ने पद पर रहते हुए भूमि अभिलेखों में हेराफेरी और जालसाजी में सहायता की थी।


आरोप है कि सरकारी और सेना की जमीन को निजी लोगों के नाम पर स्थानांतरित करने की साजिश में उन्होंने सहयोग किया।ईडी ने 4 मई 2023 को छवि रंजन को गिरफ्तार किया था, तब से वे जेल में बंद थे। रांची हाईकोर्ट ने सेना भूमि घोटाले में उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।


सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में क्या हुआ.....

सुनवाई के दौरान छवि रंजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार सिन्हा और अभिषेक चौधरी ने दलील दी कि

• छवि रंजन लगभग 28 महीने से जेल में हैं।

• इस अवधि में ट्रायल बहुत धीमी गति से चला है।

• अब तक 31 गवाहों में से केवल पांच की गवाही पूरी हो सकी है।

• मामले से जुड़े कई अन्य आरोपितों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

• छवि रंजन का गवाहों को प्रभावित करने या साक्ष्य नष्ट करने का कोई प्रयास नहीं रहा है।

ईडी की ओर से जमानत का विरोध किया गया, लेकिन अदालत ने माना कि ट्रायल में विलंब और गवाहों की सीमित गवाही को देखते हुए जमानत दी जानी उचित है।



कोर्ट की शर्तें.....

सुप्रीम कोर्ट ने छवि रंजन को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है.....

1. वे बिना ट्रायल कोर्ट की अनुमति के झारखंड से बाहर नहीं जा सकेंगे।

2. प्रत्येक सुनवाई की तारीख पर न्यायालय में उपस्थित रहना होगा।

3. वे किसी गवाह को प्रभावित करने या सबूतों से छेड़छाड़ करने का प्रयास नहीं करेंगे।



पहले मामले में मिली थी राहत.....

उल्लेखनीय है कि चेशायर होम रोड जमीन घोटाला मामले में छवि रंजन को अगस्त 2024 में झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। लेकिन सेना भूमि घोटाले में हाई कोर्ट ने राहत नहीं दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिलने के बाद वे दोनों मामलों में रिहाई के पात्र बन गए हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.