Publish Date: Wed, 02 Jul 2025 10:26 AM (IST)
हजारीबाग : चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, (हजारीबाग) के प्रभारी चिकित्सक डॉ सतीश कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. डॉ सतीश कुमार की गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने उनके सरकारी आवास में छापामारी की. इसमें दो लाख 38 हजार 500 रुपये नकद जब्त हुआ. यह जानकारी एसीबी के एसपी आरिफ इकराम ने दी. डॉ सतीश कुमार मोतिहारी (बिहार) जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुमारी देवी चौक के रहने वाले हैं।
एसपी ने बताया कि डाॅ सतीश कुमार के विरुद्ध चौपारण के दादपुर निवासी उज्जवल कुमार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग में आवेदन दिया था. इसमें कहा था कि चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ममता वाहन सेवा के लिए उसने डेटसन रेडीगो वाहन (जेएच01डीजी-8944) किराये पर दिया था. 21 अक्तूबर 2024 से अब तक का वाहन का किराया बाकी था।
बकाया राशि के भुगतान के लिए प्रभारी चिकित्सक प्रभारी डॉ सतीश कुमार से आग्रह किया. तब उन्होंने बकाया राशि के भुगतान के लिए पांच हजार रुपये घूस की मांग की. उज्जवल के अनुसार वह घूस नहीं देना चाहता था, इसलिए एसीबी कार्यालय में प्रभारी चिकित्सक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया. मामले के सत्यापन के बाद एसीबी की ट्रेप टीम ने डॉ सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.