Publish Date: Wed, 10 Sep 2025 09:25 AM (IST)
रांची : राजधानी रांची में जिस्म फरोसी का धंधा फल-फूल रहा है. बड़ा रैकेट इस पूरे धंधे में काम करता है. अब लालपुर में रेड के बाद पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए है.जिसके बाद रांची पुलिस रांची से कोलकाता तक तहकीकात करने में लगी है.साथ ही इस पुरे खेल में शामिल 13 लोगों को जेल भेजा गया है. साथ ही सभी से गहन पूछताछ की गई है. जिसमें इस कोलकाता से लेकर रांची के कई लोगों के नाम सामने आये है. कैसे कोलकाता से लड़कियों को रांची लाया जाता है और फिर कैसे धंधे में उतारा जाता है. इसमें अलग-अलग जिम्मेवारी बांटी गई है।
अब यह सब खुलासा रांची के लालपुर स्तिथ ओम गर्ल हॉस्टल में रेड के बाद सामने आई है. पुलिस के मुताबिक रांची के हॉस्टल में लड़कियों को रखा जाता था. इसके बदले हॉस्टल संचालक को 400 रूपये दिए जाते है. साथ ही उसे पूरी जानकारी थी की हॉस्टल में लड़कियों को रख कर जिस्म फरोसी का काम कराया जा रहा है. हॉस्टल संचालक रवि कुमार सिंह के मुताबिक लड़कियों को हॉस्टल में मोजिबुल नाम के व्यक्ति ने रखवाया है।
इसके बाद मो मोजिबुल ने पुलिस को बताया है कि लड़कियों को भेजने पर उसे कमीशन दिया जाता था.लड़की को भेजने के बाद उससे प्राप्त पैसे 50 प्रतिशत रखने के बाद बाकी वह कोलकाता के सुमोन दा को भेजता था.अब कोलकाता के व्यक्ति का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसपर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है.साथ ही इससे जुड़े कई होटल मैनेजर और मालिक का भी नाम सामने आया है.जिसके बाद अब उनकी भी गिरफ़्तारी की तैयारी की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक इस सिंडिकेट में एक महिला भी शामिल है.जो मोजिबुल के साथ मिल कर काम करती थी.मोजिबुल और वीणा ही सभी जगह पर लड़कियों की सलाई करने का जिम्मा रखा था.इसके साथ ही दोनों ने कई एजेंट बना रखे थे जिससे उन्हें कस्टमर मिलते और फिर उन्हें कमीशन में पैसे दिए जाते थे.इस खेल में कई लोगों भी भूमिका है.साथ ही रांची के हर जगह 15 मिनट में लड़की पहुँचाने का दावा किया जाता था।
अब सवाल है कि ये लोग लड़कियों को कैसे भेजते थे और कस्टमर कहाँ से मिलते है.इसमें सभी व्हाट्सअप के जरिए कनेक्ट होते है.पहले मोबाइल पर आपको तस्वीर भेजी जाती है.जिसमें रेट भी जिक्र किया गया है.इसके साथ ही जब आप बुक कर लेते है.उसके बाद आपको पेमेंट का स्क्रीन शॉट भेजना होगा।फिर एजेंट आपके पते पर लड़की को पहुंचा देता है.आपके बताये हुए पते पर लड़की को भेजा जाता था.यह सर्विस 24 घंटे दी जाती थी.पुलिस जाँच में पता चला है कि सभी लड़कियां बंगाल की है और बंगाल से ही रांची लाकर पैसे के लालच में धंधा कराया जाता है।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.