Publish Date: Thu, 03 Jul 2025 19:08 PM (IST)
हजारीबाग : हजारीबाग में 22 जून को श्री ज्वेलर्स पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस हमले के मुख्य साजिशकर्ता उत्तम यादव गिरोह के 9 सदस्यों को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की हथियारों के साथ परेड कराई गई, जिससे शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।
क्या था मामला.....?
22 जून को महावीर स्थान स्थित श्री ज्वेलर्स शोरूम में दो नकाबपोश अपराधियों ने 7-8 राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। इस घटना की जिम्मेदारी उत्तम यादव नामक युवक ने सोशल मीडिया पर ली थी। इसके बाद हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध दर्ज कराया और पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना, SIT का गठन....
पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तम यादव गिरोह के सदस्य हथियारों से लैस होकर काली पल्सर और ग्रैंड विटारा कार में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने SIT का गठन कर कार्मेल स्कूल मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग शुरू की।
वाहन रुकवाने पर भागने लगे आरोपी, पीछा कर पकड़े गए.....
जैसे ही पुलिस ने दोनों वाहनों को रोकने की कोशिश की, वे वेल्स ग्राउंड की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो बाइक सवार युवकों और कार में बैठे पांच अपराधियों को धर दबोचा। इसके बाद दो अन्य अपराधियों को रांची के करमटोली से गिरफ्तार किया गया।
मुख्य फायरिंग आरोपी साइको टाइगर भी गिरफ्तार.....
गिरफ्तार आरोपियों में शक्ति गिरी उर्फ साइको टाइगर, युवक शामिल है जिसने श्री ज्वेलर्स पर फायरिंग की थी। इनके पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ जिसमें एक 9mm पिस्टल, एक 7.65 पिस्टल, जिंदा गोलियां, मोबाइल, गमछा, ग्रैंड विटारा कार और पल्सर बाइक शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची.....
शक्ति गिरी उर्फ साइको टाइगर (24), पत्थलगड़ा, चतरा, मनीष यादव (20), बेलवाड़ी, चतरा, मुकेश कुमार सोनी (22), बाजार टंड, चतरा, राहुल कुमार वर्मा (21) इचाक गिद्धौर, चतरा, शुभम अग्रवाल (19), केसरी चौक, चतरा, गोलू कुमार (21) इचाक गिद्धौर, चतरा, रवि रोशन (23), सतरा, चतरा, नीतीश कुमार, बरकट्ठा, हजारीबाग, बादल कुमार सिंह, सोहर, चौपारण, हजारीबाग. इन सभी की उम्र 25 वर्ष से कम है, जो गिरोह के संगठित और योजनाबद्ध संचालन को दर्शाता है।
सरेआम परेड, पुलिस की सख्त चेतावनी
गिरफ्तार सभी आरोपियों को हजारीबाग समाहरणालय से जिला परिषद चौक तक हथियारों के साथ सरेआम परेड कराई गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने स्पष्ट कहा, “हजारीबाग में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गैंगवार मानसिकता वालों की जगह जेल है।”
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.