JHARKHAND-&-BIHAR-POLICE-BIG-ACTION : सोन नदी में 10 एकड़ में लहलहाती 20 करोड़ की अफीम की फसल को किया नष्ट.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Thu, 06 Feb 2025 09:37 AM (IST)


 

पलामू : कमाई के चकाचौंध में नशे के सौदागार सोन नदी में भी अफीम की फसल लगाने लगे हैं. ऐसी सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह आईपीएस मो. याकूब ने बिहार की रोहतास पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की एवं 10 एकड़ में 20 करोड़ की लहलहाती अफीम की फसल नष्ट की. इस मामले में रोहतास पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।


एसडीपीओ मो. याकूब ने बुधवार को कहा कि सोन नदी के दियरा इलाके में सोनडीला के पास बड़े पैमाने पर अफीम की खेती होने के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर भौतिक रूप से सत्यापन कराकर इलाके की परिस्थितियों को देखते हुए रोहतास के पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार को सूचित किया गया।


संयुक्त रूप से अफीम फसल को नष्ट करने के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी के क्रम में लगभग 10 एकड़ में अफीम की खेती होने की जानकारी हुई. इस क्रम में रोहतास की एफएसएल टीम के जरिये प्रदर्श जब्त करने के बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में ट्रैक्टर चलाकर अफीम के पौधों को नष्ट किया गया. अनुमानित मूल्य 20 करोड़ रुपये आंका गया है. खेती में कौन कौन शामिल थे, इसका पता लगाया जा रहा है. छापामारी में हुसैनाबाद के एसडीपीओ के अलावा रोहतास डिहरी एवं डिहरी 1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार एवं पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.