JAMSHEDPUR : शादी से पहले युवक अपनी होने वाली पत्नी के साथ हुआ लापता, दोनों के मोबाइल बंद, शिवरात्रि के बाद होनी थी शादी, घरवाले परेशान, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Wed, 30 Jul 2025 09:33 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जुगसलाई पार्वती घाट बस्ती निवासी 21 वर्षीय राहुल कालिंदी और उसकी होने वाली पत्नी आरती कालिंदी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं, जिससे उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है।


राहुल कालिंदी पार्वती श्मशान घाट में शवों के अंतिम संस्कार का कार्य करता है. उसकी शादी आदित्यपुर मीरूडीह निवासी आरती कालिंदी से तय हुई थी. शिवरात्रि के बाद दोनों की शादी होनी थी. परिवार के अनुसार आरती प्रत्येक सोमवार को जुगसलाई आकर पूजा करती थी और राहुल उसे वापस घर छोड़ने जाता था।

परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 7 बजे राहुल अपनी होने वाली पत्नी आरती के साथ चांडिल के जोयदा मंदिर में पूजा करने की बात कहकर घर से निकला. इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे. जब परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले राहुल की मां नागु कालिंदी ने जुगसलाई थाने में अपने पुत्र के लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. वहीं आरती के परिवार ने भी आरआईटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है।

थाने में शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है. हालांकि अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस आसपास के इलाकों और जोयदा मंदिर मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.